×

Bharat Jodo Yatra: सोशल मीडिया पर पप्पू नहीं रहे राहुल गांधी, कुछ इस तरह लोगों के दिलों पर छाए

Bharat Jodo Yatra 2023: राहुल गांधी को 'टूरिस्ट' नेता और 'पप्पू' कहा जाता था लेकिन यात्रा के बाद ये किवदंतियां गायब हो गई। नरेंद्र मोदी के बाद राहुल गांधी को बड़ा नेता माना जा रहा है।

Snigdha Singh
Published on: 30 Jan 2023 1:19 PM GMT (Updated on: 30 Jan 2023 1:56 PM GMT)
Rahul Gandhi on Union Budget
X

Rahul Gandhi on Union Budget (Image: Social Media)

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की यात्रा समाप्त होने के बाद अब सवाल यह उठता है कि किसको क्या मिला? राहुल गांधी और उनकी यात्रा को लेकर जी-20 के जिन नेताओं ने सवाल उठाए थे, उनको उनके जवाब भी मिल गए हैं। देश में राहुल गांधी को 'टूरिस्ट' नेता और 'पप्पू' कहा जाता था लेकिन यात्रा के बाद ये किवदंतियां गायब हो गई। देश में नरेंद्र मोदी के बाद राहुल गांधी को बड़ा नेता माना जा रहा है। यह बात हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा है। पोस्ट शेयर करके लोगों ने राहुल गांधी को 'भावी नेता' की छवि बताया।

राहुल गांधी की फैन फॉलोइंग में भी बढ़ोत्तरी हुई है। सोशल मीडिया पर यात्रा के दौरान राहुल गांधी की 25-30 फीसदी फैन फॉलोइंग बढ़ी है। ट्विटर पर 22.7 मिलियन हैं। सोशल ट्रैकर के आंकड़ों के अनुसार सिर्फ पिछले एक महीने में 215,557 फॉलोअर्स बढ़े हैं। फेसबुक पर 6.3 मिलियन और इंस्टग्राम पर 2.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। बड़ी संख्या में लोग राहुल गांधी को लोग पसंद कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को राजनीतिक रूप से फायदा हुआ या नहीं ये तो लोकसभा चुनाव के दौरान ही पता चलेगा। लेकिन यात्रा से लोगों के मन और दिल में राहुल गांधी ने एक छवि जरूर बना ली है। राहुल गांधी की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग तो बढ़ी है लेकिन साथ ही पप्पू छवि भी गायब हो गई। बीते दिनों की बात करें तो सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को मीम्स दिखना बंद हो गए हैं। बल्कि एक 'भावी नेता' के तौर पर उनके लिए पोस्ट दिखी। जिस तरह से बारिश और ठंड को पिछाड़ते हुए यात्रा लाखों की संख्या में आगे बढ़ी, वह लोगों के सामने अलग छवि बनीं है।



सोशल मीडिया पर खूब पंसद किया गया भाई-बहन का प्यार

राहुल एक योद्धा है मुझे मेरे भाई पर गर्व है... ये कथन है प्रियंका गांधी का। सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का प्यार देखते ही बना। यात्रा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के मस्ती और प्यार भरे वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए गए। राहुल प्रियंका के वीडियों सिर्फ युवा और राजनीति से जुड़े लोग ही नहीं बल्कि हर किसी को खूब पसंद आए। लोगों ने व्हाट्सएप से लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया।



ट्रेंडिंग के बावजूद नहीं कोई मीम्स

विदेशी मीडिया ने भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को प्राथमिकता से लिया है। वहीं, देश में यात्रा के दौरान राहुल गांधी अक्सर ट्रेंड पर रहें लेकिन किसी तरह के मजाकिया मीम्स नहीं देखने को मिले। हालांकि कुछ शरारती तत्वों ने फोटो एडिट करके सोशल मीडिया मं वायरल की लेकिन वह भी ज्यादा नहीं चल पाई। मीडिया रिपोर्टस और आंकलन के आधार पर यह कह सकते हैं कि सोशल मीडिया से पप्पू वाली छवि गायब हो गई है। ट्विटर, फेसबुक और इंस्टग्राम में मात्र यात्रा के दौरान लोगों से मिलते हुए और आगे बढ़ते हुए अच्छे पलों के ही वीडियो वायरल हुए।



कांग्रेस पार्टी में फूंकी जान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कई राज्यों से होते हुए क़रीब 3750 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी की है। अब से 120 दिन पहले शुरू हुई इस यात्रा के तहत अब तक सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ राहुल गांधी दस राज्यों के 52 ज़िलों से होकर सोमवार को श्रीनगर में समापन किया। राहुल गांधी की इस यात्रा ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर जान फूंक दी है वहीं, इसका बड़ा असर सोशल मीडिया पर भी देखने को मिला है। जिन-जिन राज्यों से ये यात्रा गुजरी है वहां पार्टी और कार्यकर्ता कार्यशील हो गए हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस यात्रा से कांग्रेस पार्टी को नई जान मिली है। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों पर लोगों ने राहुल गांधी को खूब सराहा। सोशल मीडिया पर यात्रा के दौरान राहुल गांधी की भावी नेता की छवि देखने को मिली है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story