×

सत्ता में बैठे लोग प्रजातंत्र को करना चाहते हैं समाप्त: यशवंत सिन्हा

देश के पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने आज एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए इशारों में कहा कि जो लोग सत्ता में है वे देश में प्रजातंत्र को समाप्त करना चाहते है, उनकी हर हरकत प्रजातंत्र को डैमेज करती है।

Aditya Mishra
Published on: 23 Dec 2018 12:17 PM GMT
सत्ता में बैठे लोग प्रजातंत्र को करना चाहते हैं समाप्त: यशवंत सिन्हा
X

सुल्तानपुर: यहां गरीबों की मदद के लिए मंच सजा था, मुख्य अतिथि थे पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा। लेकिन सेवा के मंच से सियासत के बाण चलाए गए। बीजेपी को लेकर मुखर तेवर में चल रहे पूर्व मंत्री रविवार को भी आक्रमक भूमिका में दिखे। मंच से उन्होंने मोदी-शाह का नाम तो नहीं लिया लेकिन इनको छोड़ा भी नहीं, इशारों में कहा के जो लोग सत्ता में है वे देश में प्रजातंत्र को समाप्त करना चाहते हैं, उनकी हर हरकत प्रजातंत्र को डैमेज करती है।

ये भी पढ़ें...शिवसेना ने कहा- यशवंत सिन्हा को गलत साबित करके दिखाए BJP

रविवार को खुर्शीद क्लब के मैदान पर शहीद खुदीराम बोस की स्मृति में आजाद सेवा समिति ने 23 वें वार्षिकोत्सव का आयोजन किया था। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि तीन हिंदी भाषी राज्यों की जनता ने जो संकेत दिया है वो शुभ संकेत हैं।

जीएसटी पर वित्त मंत्री पर तंज कसते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि 460 वस्तुओं का रेट कम किया गया, जब रेट फिक्स किया गया था तो दिमाग कहां था? आज जो बदलाव जीएसटी में किया जा रहा है वो ये प्रूफ करता है कि जीएसटी लगाते समय दिमाग का इस्तेमाल नहीं किया गया,जिसके चलते ये संसोधन करना पड़ा।

वहीं यशवंत सिन्हा ने किसानों के मुद्दे पर कहा कि एक एकड़ तक के किसान को 12 हजार वार्षिक बेसिक इनकम उपलब्ध कराया जाए। एक एकड़ से ज्यादा वाले किसानो को 18 हज़ार वार्षिक इनकम उपलब्घ कराई जाए। इसमें सरकार पर एक साल में 2 लाख करोड़ तक खर्च आयेगा। जिसका 70 फीसदी केंद्र और 30 फीसदी राज्य सरकार वहन करे।

ये भी पढ़ें...यशवंत सिन्हा ने दिया मोदी को जवाब, शल्य नहीं भीष्म हूं मैं

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story