×

पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर चुनावी बिगुल फूंकने को MP पहुंचे मोदी-शाह

Manali Rastogi
Published on: 25 Sep 2018 4:50 AM GMT
पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर चुनावी बिगुल फूंकने को MP पहुंचे मोदी-शाह
X

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जम्बूरी मैदान में मंगलवार को हो रहे भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में हिस्सा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह यहां आयोजन स्थल पहुंच चुके हैं।

भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, "प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से स्टेट हैंगर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह सहित अन्य नेताओं ने उनकी अगवानी की। उसके बाद मोदी और अमित शाह जम्बूरी मैदान पहुंचे।"

इस आयोजन के लिए भाजपा ने भव्य तैयारियां की हैं। आयोजन स्थल को अटल महाकुंभ परिसर नाम दिया गया हैं। कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए विशेष पंडाल लगाए गए हैं। इसी तरह अन्नपूर्णा स्थल में 11 पंडालों में कार्यकर्ता भोजन करेंगे। भोजन का वितरण सेना शैली के आधार पर किया जाएगा।

महाकुंभ स्थल को अटल परिसर और विभिन्न हिस्सों, द्वार, भोजन शाला, पाìकग, चिकित्सालय आदि स्थलों को जनसंघ एवं भाजपा के दिवंगत प्रमुख कार्यकर्ताओं का नाम दिया गया है। महाकुंभ के संपूर्ण परिसर का नाम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। वहीं, मुख्य सभागार का नाम पद्मविभूषण सुंदरलाल पटवा के नाम पर रखा गया है।

अटल सभागार में स्वर्गीय अनिल माधव दवे प्रदर्शनी मंडपम में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इसमें भाजपा की विचार यात्रा, विकास यात्रा के साथ अटल जी के जीवन पर केंद्रित-अटल यात्रा को देखने का अवसर मिलेगा।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story