×

PM मोदी बोले- पाक में घुसकर पाई-पाई का हिसाब चुकता किया, बड़े-बड़े देश देखते रह गए

पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरठ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक की और पाकिस्तान में घुसकर पाई-पाई का हिसाब चुकता लिया।

tiwarishalini
Published on: 4 Feb 2017 10:28 AM GMT
PM मोदी बोले- पाक में घुसकर पाई-पाई का हिसाब चुकता किया, बड़े-बड़े देश देखते रह गए
X

मेरठ: पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार (4 फरवरी) को मेरठ में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षियों और पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक की और पाकिस्तान में घुसकर पाई-पाई का हिसाब चुकता लिया। कुछ लोगों को इस बात की पीड़ा है कि सर्जिकल स्ट्राइक में मेरा कोई जवान जिंदा वापस कैसे आ गया। यह हमारे देश के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, कि कुछ लोग इस स्तर की राजनीति कर रहे हैं। देश में आजादी के बाद पहली बार ऐसी सरकार आई है, जो देश के फौजियों के लिए जीना-मरना जानती है। हमने वन रैंक-वन पेंशन का वादा किया था, आज मुझे इस बात पर गर्व है कि हमने इसे लागू किया। देश की सेना दुर्बल नहीं है।

यह भी पढ़ें ... मेरठ में मोदी ने बताया SCAM नया मतलब, S-समाजवादी, C-कांग्रेस, A-अखिलेश, M-मायावती

हमारी सर्जिकल स्ट्राइक पर दुनिया के देश रिसर्च कर रहे

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के देश इस पर रिसर्च कर रहे हैं कि आखिर इतने बड़े सैन्य ऑपरेशन को अंजाम कैसे दिया जा सका। पिछली सरकारों की डिफेन्स पाॅलिसी की आलोचना करते हुए मोदी ने कहा कि पहले जवानों को हाथ पर हाथ धरे रहना पड़ता था।

देश के फौजियों की ताकत और बहादुरी को कम करके आंका गया। दुश्मन अंधेरी रात में हमारे फौजियों को मारकर भाग जाते थे, लेकिन वे बंदूक पास होने के बावजूद उसे चला नहीं सकते थे।

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने इस स्थिति को बदला है। मैंने फौजियों से बात की। उनके मन के इरादे को जानने की कोशिश की। हमारी फौज ने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। दुनिया के बड़े-बड़े देश अभी यह रिसर्च कर रहे हैं कि यह कैसे हुआ। पाकिस्तान की धरती पर जाकर इतना बड़ा ऑपरेशन कैसे किया।

यह भी पढ़ें ... सपा-कांग्रेस गठबंधन पर मोदी का हमला, कहा-एक-दूसरे को कोसने वाले लग गए गले

बड़े-बड़े देश देखते रह गए

पीएम मोदी ने कहा कि जब हमारे जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक की तो बड़े-बड़े देश देखते ही रह गए। उन्होंने कहा कि नेता लोग दिवाली और जन्मदिन कहां-कहां मनाते हैं, ये आप सब लोग जानते हैं, लेकिन मैने सीमा पर जाकर दिवाली मनाई। इससे हमारे जवानों का मनोबल बढ़ा।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story