×

चुनाव में करोड़पतियों पर दांव: गरीबों की कांग्रेस, अमीर प्रत्याशियों वाली पार्टी बनी सपा

प्रदेश विधानसभा की सात सीटों के उपचुनाव में सबसे ज्यादा अमीर और गरीब प्रत्याशी सपा व कांग्रेस से हैं। खास बात यह भी है कि देवरिया सदर सीट से सपा के टिकट पर चुनारव लड़ रहे पूर्व मंत्री ब्रहााशंकर त्रिपाठी सबसे अमीर हैं तो इसी सीट पर कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरे मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी सबसे कम आर्थिक स्थिति वाले हैं।

Newstrack
Published on: 20 Oct 2020 7:56 AM GMT
चुनाव में करोड़पतियों पर दांव: गरीबों की कांग्रेस, अमीर प्रत्याशियों वाली पार्टी बनी सपा
X
चुनाव में करोड़पतियों पर दांव: गरीबों की कांग्रेस, अमीर प्रत्याशियों वाली पार्टी बनी सपा (Photo by social media)

लखनऊ: प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव ने राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों की संपन्नता भी सामने ला दी है। प्रदेश के राजनीतिक दलों ने प्रत्याशी चयन में करोड़पतियों पर ही दांव लगाया है। समाजवादी पार्टी के हिस्से में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं तो कांग्रेस की स्थिति बसपा से भी कमजोर निकली है। सात सीटों के उपचुनाव में सर्वाधिक अमीर प्रत्याशी सपा से पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी हैं जिनकी संपत्ति 31 करोड़ से भी ज्यादा है।

ये भी पढ़ें:दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने हैदराबाद बाढ़ प्रभावित के लिए की 15 करोड़ मदद की घोषणा

उपचुनाव में सबसे ज्यादा अमीर और गरीब प्रत्याशी सपा व कांग्रेस से हैं

प्रदेश विधानसभा की सात सीटों के उपचुनाव में सबसे ज्यादा अमीर और गरीब प्रत्याशी सपा व कांग्रेस से हैं। खास बात यह भी है कि देवरिया सदर सीट से सपा के टिकट पर चुनारव लड़ रहे पूर्व मंत्री ब्रहााशंकर त्रिपाठी सबसे अमीर हैं तो इसी सीट पर कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरे मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी सबसे कम आर्थिक स्थिति वाले हैं। गरीब और मजदूर का नारा लगाने वाली समाजवादी पार्टी ने सातों सीटों पर जिन प्रत्याशियों को उतारा है उसमें अकेले इंद्रजीत ने अपनी हैसियत बीस लाख बताई है जबकि शेष सभी पांचों प्रत्याशियों की हैसियत नौ करोड़ से लेकर 32 करोड़ तक है।

elections elections (Photo by social media)

ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश: कमलनाथ ने कहा- मेरा बयान किसी को असम्मानित लगा तो मुझे खेद है

पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने नामांकन पत्र में अपनी संपत्तियों के कॉलम में जो विवरण दर्ज कराया है उसके अनुसार उनकी संपत्ति 31 करोड़ 49 लाख है। जौनपुर की मल्हनी सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे बाहुबली धनंजय सिंह संपत्ति के मामले में भी धनबली हैं। उन्होंने अपनी 23 करोड़ की संपत्तियों का ऐलान किया है। चुनाव आयोग में दर्ज सूचना के अनुसार सपा, भाजपा, कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों की आर्थिक स्थिति इस प्रकार है।

सीटवार विवरण

देवरिया -

- ब्रह्माशंकर त्रिपाठी , 31 करोड़ 49 लाख- सपा।

- सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी - 2 करोड़ 7 लाख 80 हजार 271 - भाजपा।

- अभय मणि त्रिपाठी - 1 करोड़ 47 लाख 32 हजार 374- बसपा ।

- मुकुंद भाष्कर मणि - 17 लाख 25 हजार 597, अचल संपत्ति कोई नहीं.- कांग्रेस।

बांगरमऊ :

- सुरेश कुमार पाल - 9 करोड़ 22 लाख 87 हजार 283- सपा ।

- श्री कांत - 78 लाख 84 हजार 764- भाजपा।

- महेश प्रसाद - 1 करोड़ 62 लाख 36 हजार 46- बसपा।

-आरती बाजपेयी - 3 करोड़ 43 लाख 31 हजार 147- कांग्रेस।

घाटमपुर :

- इन्द्रजीत - 20 लाख 39 हजार 441 : 8 लाख की अचल संपत्ति का जिक्र किया है लेकिन अचल संपत्तियों के कुल योग के कॉलम में शून्य दर्ज है.-सपा।

- उपेन्द्र पासवान - 1 करोड़ 7 लाख 79 हजार 12 रुपया- भाजपा।

-कुलदीप कुमार - 1 करोड़ 78 लाख 35 हजार- बसपा।

-कृपाशंकर - 4 करोड़ 61 लाख 80 हजार 40- कांग्रेस।

मल्हनी :

- लकी यादव (पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव के बेटे) - 18 करोड़ 18 लाख 68 हजार 494- सपा।

-मनोज सिंह - 5 करोड़ 25 लाख 73 हजार- भाजपा।

- जय प्रकाश - 8 करोड़ 20 लाख 39 हजार 623- बसपा।

- राकेश मिश्रा - 52 लाख 69 हजार 989- कांग्रेस

नौगावा सादात:

- सैय्यद जावेद अब्बास - 11 करोड़ 77 लाख 11 हजार 394- सपा।

- संगीता चौहान (दिवंगत मंत्री चेतन चौहान की पत्नी) - 6 करोड़ 48 लाख 54 हजार 519 - भाजपा।

-मो. फुरकान अहमद - 1 करोड़ 20 लाख 800 - बसपा।

-कमलेश सिंह (महिला) - 1 करोड़ 60 लाख 11 हजार 215-कांग्रेस।

टूण्डला :

- महाराज सिंह धनगर - 10 करोड़ 10 लाख 10 हजार 741 - सपा।

- प्रेम पाल सिंह धनगर - 90 लाख 19 हजार 666 -भाजपा।

- संजीव कुमार चक - 4 करोड़ 79 लाख 42 हजार 645-बसपा।

- स्नेह लता - 90 लाख 64 हजार 650 -कांग्रेस।

बुलंदशहर :

सपा- इस सीट पर चुनाव नहीं लड़ रही है। रालोद ने प्रत्याशी उतारा है।

- उषा सिरोही - 56 लाख 58 हजार - भाजपा।

- मोहम्मद युनूस - 2 करोड़ 36 लाख 82 हजार 11- बसपा।

- सुशील चौधरी - 1 करोड़ 86 लाख 17 हजार 237- कांग्रेस।

अखिलेश तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story