×

प्रकाश जावड़ेकर, नकवी और निर्मला सीतारमण समेत इन मंत्रियों ने संभाला पदभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। अमित शाह देश के नए गृहमंत्री होंगे। राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय को जिम्मेदारी दी गई है। एस जयशंकर भारत के नए विदेश मंत्री बनाए गए है।

Aditya Mishra
Published on: 31 May 2019 12:40 PM GMT
प्रकाश जावड़ेकर, नकवी और निर्मला सीतारमण समेत इन मंत्रियों ने संभाला पदभार
X

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। अमित शाह देश के नए गृहमंत्री होंगे। राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय को जिम्मेदारी दी गई है। एस जयशंकर भारत के नए विदेश मंत्री बनाए गए है।

इससे पहले नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में उनके अलावा 24 कैबिनेट मंत्रियों, नौ राज्य मंत्रियों स्वतंत्र प्रभार के सहित 57 मंत्रियों ने शपथ ली। मंत्रिपरिषद में राजनाथ सिंह और अमित शाह के अलावा पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर को शामिल किया गया है।

स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल विकास तथा कपड़ा मंत्रालय मिला, पीयूष गोयल रेल मंत्री बने रहेंगे। इसके अलावा निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय और प्रकाश जावड़ेकर को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ ही पर्यावरण मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है।

मंत्रिपरिषद में सुषमा स्वराज, सुरेश प्रभु, मेनका गांधी, राधा मोहन सिंह, महेश शर्मा, राज्यवर्द्धन सिंह राठौर, सत्यपाल सिंह, के जे एलफोंस को नयी सरकार में स्थान नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें...इमरान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की: पाक विदेश मंत्रालय

नई सरकार में उमा भारती और मनोज सिन्हा भी शामिल नहीं हैं। सुषमा और उमा ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा जबकि मनोज सिन्हा चुनाव हार गए। अनंत गीते और हंसराज अहीर चुनाव हार गए और वे भी मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं हैं। नई मोदी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज (शुक्रवार) दिल्ली में होगी।

यह जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने दी। वहीं, प्रधानमंत्री आने वाले दिनों में विभिन्न कैबिनेट समितियों जैसे सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति, संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति और राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति पर भी निर्णय लेंगे।

बता दें कि सरकार में पहली बार शामिल होने वालों में जयशंकर के अलावा प्रह्लाद जोशी, अरविंद सावंत, अर्जुन मुंडा, रमेश पोखरियाल निशंक, रत्न लाल कटारिया, रामेश्वर तेली, कैलाश चौधरी, नित्यानंद राय, प्रताप चंद्र सारंगी, डी मुरलीधर, सोम प्रकाश, रेणुका सिंह, देबाश्री चौधरी, किशन रेड्डी, राव साहब दानवे, संजय धोत्रे आदि शामिल हैं । अनुराग सिंह ठाकुर मोदी सरकार में पहली बार शामिल हुए हैं।

मोदी मंत्री परिषद में कैबिनेट मंत्री के रूप में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, डी वी सदानंद गौड़ा, निर्मला सीतारमण, राम विलास पासवान, नरेन्द्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद, हरसिमरत कौर बादल, थावर चंद गहलोत, एस जयशंकर, रमेश पोखरियाल निशंक, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी और डा. हर्षवर्द्धन, प्रकाश जावडे़कर, पीयूष गोयल ने शपथ ली।

कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में धर्मेंद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी , प्रहलाद जोशी, डॉ. महेन्द्र नाथ पांडे, गजेन्द्र सिंह शेखावत, गिरिराज सिंह, अरविंद सावंत, प्रहलाद जोशी भी शामिल हैं।

संतोष कुमार गंगवार, राव इंद्रजीत सिंह, श्रीपद नायक, डॉ. जितेन्द्र सिंह, किरेन रिजिजू, प्रहलाद पटेल, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख लाल मंडाविया ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ली। 2014 में नरेन्द्र मोदी नीत पहली सरकार में 24 कैबिनेट मंत्री शामिल थे।

ये भी पढ़ें...नरेंद्र मोदी को बीजेपी संसदीय दल का नेता चुना गया

इन मंत्रियों ने संभाला पदभार

-प्रकाश जावड़ेकर ने सूचना और प्रसारण मंत्री का पदभार संभाला।

-मुख्तार अब्बास नकवी नई दिल्ली में अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

पीयूष गोयल ने रेल मंत्री और वाणिज्य और उद्योग मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

-दिल्ली में डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने विदेश मंत्री के रूप में पदभार संभाला।

-दिल्ली में धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री और इस्पात मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

-नई दिल्ली में श्रम शक्ति भवन में गजेंद्र सिंह शेखावत ने जल शक्ति मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

-रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने मानव संसाधन विकास मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

ये भी पढ़ें...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story