×

प्रियंका गांधी को है बीमारी, लोगों की करती हैं पिटाई: सुब्रमण्यम स्वामी

बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने प्रियंका गांधी पर विवादित बयान दिया है। स्वामी ने प्रियंका को मानसिक बीमारी का शिकार बताया और कहा कि प्रियंका को सार्वजनिक जीवन में काम नहीं करना चाहिए।

Aditya Mishra
Published on: 27 Jan 2019 10:36 AM GMT
प्रियंका गांधी को है बीमारी, लोगों की करती हैं पिटाई: सुब्रमण्यम स्वामी
X

नई दिल्ली: बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने प्रियंका गांधी पर विवादित बयान दिया है। स्वामी ने प्रियंका को मानसिक बीमारी का शिकार बताया और कहा कि प्रियंका को सार्वजनिक जीवन में काम नहीं करना चाहिए। यह कोई पहली बार नहीं है जब प्रियंका पर किसी नेता ने विवादित बयान दिया हो। सक्रिय राजनीति में आने की खबर के बाद से ही कई नेताओं ने प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं।

ये भी पढ़ें...सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा- माल्या के खिलाफ जारी हुए लुक आउट नोटिस को कमजोर किसने कराया

स्वामी ने प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने के फैसले पर कहा, 'उसको एक बीमारी है जो सार्वजनिक जीवन में अनुकूल और उपयुक्त नहीं है। उस बीमारी को बायपॉलट्री कहते हैं यानी उसका चरित्र हिंसक है। लोगों को पीटती है। पब्लिक को पता होना चाहिए कि कब संतुलन खो बैठेगी किसी को पता नहीं है।'



बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब सुब्रमण्यन स्वामी ने प्रियंका गांधी या राहुल गांधी पर आपत्तिजनक बयान दिया हो। स्वामी कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के बारे में ऐसे विवादित बयान दे चुके हैं। पी. चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम पर भी वह तीखे तंज करते रहते हैं। प्रियंका के बारे में बिहार सरकार में मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा था कि सुंदर होने की वजह ही चुनाव जीतने का पैमाना नहीं हो सकता है।

ये भी पढ़ें...सुब्रमण्यम स्वामी का आरोप, भ्रष्टाचार में शामिल है RBI के गवर्नर

झा ने यह भी कहा था कि अगर कांग्रेस को लगता है कि उनकी सुंदरता को चुनाव में भुनाने में कामयाब होगी तो वो भूल होगी। बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने बिना नाम लिए कहा था कि कांग्रेस चॉकलेटी चेहरों के दम पर चुनाव जीतना चाहती है। हालांकि, कैलाश ने बाद में अपने बयान को गलत संदर्भ में पेश करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया था।

ये भी पढ़ें...अयोध्या विवाद: सुब्रमण्यम स्वामी के बयान पर फिर तूफान

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story