×

प्रियंका की ताजपोशी के लिए तैयार पार्टी ऑफिस, राहुल संग शाम में होगी चुनावी चर्चा

कांग्रेस मुख्यालय में महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए एक कमरा आवंटित कर दिया गया है। कमरे के बाहर उनके नाम की प्लेट भी लगा दी गई है। आपको बता दें, पार्टी मुख्यालय 24 अकबर रोड पर प्रियंका कुछ ही देर में पहुंचेगी।

Rishi
Published on: 5 Feb 2019 8:51 AM GMT
प्रियंका की ताजपोशी के लिए तैयार पार्टी ऑफिस, राहुल संग शाम में होगी चुनावी चर्चा
X

नई दिल्ली : कांग्रेस मुख्यालय में महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए एक कमरा आवंटित कर दिया गया है। कमरे के बाहर उनके नाम की प्लेट भी लगा दी गई है। आपको बता दें, पार्टी मुख्यालय 24 अकबर रोड पर प्रियंका कुछ ही देर में पहुंचेगी। इसके साथ ही औपचारिक तौर पर महासचिव का कार्यभार संभालेंगीं। मुख्यालय में इस समय जश्न का माहौल है।

ये भी देखें :प्रियंका यूपी तक सीमित नहीं रहेगी, देशभर में कांग्रेस के लिए काम करेंगी: राहुल

सोमवार सुबह अमेरिका से भारत लौटी है प्रियंका गांधी वाड्रा।

इसके बाद शाम 6:30 बजे पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के दिल्ली आवास 12 तुगलक लेन में उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव की रणनीति से जुड़ी अहम बैठक की जाएगी।

कौन रहेगा शामिल

बैठक में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर व वेणुगोपाल भी शामिल होंगे।

आपको बता दें, सोमवार देर रात भी इन सभी नेताओं की राहुल गांधी के आवास पर बैठक हुई थी।

ये भी देखें ::प्रियंका गाँधी शक्ति प्रोजेक्ट के जरिए युवा कार्यकर्ताओं से करेगी बात

7 फरवरी को कांग्रेस वॉल्यूम 15 रकाबगंज रोड पर कांग्रेस के सभी प्रदेशों अध्यक्षों, महासचिव विधान मंडल के नेता और जिन राज्यों में सरकारें हैं वहां के मुख्यमंत्री, जहां कांग्रेस विपक्ष में है वहां के नेता प्रतिपक्ष की बैठक भी बुलाई गई है।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story