×

झांसी में नन के साथ दुर्व्यवहार का खामियाजा केरल में चुकाएगी भाजपा

कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने झांसी में ईसाई नन के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को भी राजनीतिक मैदान में घेरने की कोशिश की है। गृहमंत्री के केरल में दिए बयान पर उन्होंने कहा कि..

Newstrack
Published on: 25 March 2021 12:09 PM GMT
झांसी में नन के साथ दुर्व्यवहार का खामियाजा केरल में चुकाएगी भाजपा
X
priyanka gandhi (PC: social media)

लखनऊः कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने झांसी में ईसाई नन के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को भी राजनीतिक मैदान में घेरने की कोशिश की है। गृहमंत्री के केरल में दिए बयान पर उन्होंने कहा कि वह खोखली बयानबाजी कर रहे हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा को केरल के चुनावी मैदान में घेरा

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश संगठन प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा को केरल के चुनावी मैदान में घेरा है। झांसी में ईसाई नन के साथ हुए दुर्व्यवहार का मामला प्रियंका ने केरल का हवाला देते हुए उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर पूरी घटना की निंदा की है। भाजपा पर हमलावर होते हुए प्रियंका ने कई तीखें सवाल किए हैं।

देखें वीडियोः



उन्होंने कहा कि ऐसी कौन सी पार्टी है जिसकी सरकार में गुंडों को ट्रेन में सफर करती एक महिला से उसकी निजी जानकारियां मांगने का अधिकार मिल जाता है।ऐसी ताकत किस सरकार से मिलती है। इसका जवाब भी उन्होंने भाजपा के तौर पर दिया है। दूसरे सवाल में पूछा है कि ऐसे गुंडे किस राजनीतिक दल से जुड़े हैं, इसका जवाब भी उन्होंने भाजपा बताया है और तीसरे सवाल में पूछा है कि यह गुंडे कौन सी राजनीतिक पार्टी के विद्यार्थी संगठन से जुड़े हैं । इसका भी जवाब भाजपा बताया है।

ये भी पढ़ेंःमंत्री ने मुस्लिम धर्म गुरुओं से किया आग्रह, समाज को बढ़ाने का दें मौका

अगले ट्वीट में उन्होंने कहा कि अब जबकि केरल में चुनाव हो रहे हैं तो गृहमंत्री अमित शाह खोखली बयानबाजी कर रहे हैं कि ईसाई नन को सुरक्षा दी जाएगी और इस तरह के उत्पीडऩ से बचाया जाएगा। क्या इस पर वाकई भरोसा किया जा सकता है।

पालघर का मुद्दा भी उठाः

सोशल मीडिया पर प्रियंका की इस टिप्पणी और झांसी की घटना का असर केरल में विधानसभा चुनाव पर पड़ सकता है लेकिन इस मुद्दे पर कई भाजपा समर्थकों ने प्रियंका को भी आड़े हाथों लिया है। पालघर में साधुओं के साथ हुई ङ्क्षहसा का जिक्र करते हुए कई लोगों ने पूछा है कि प्रियंका गांधी ने तब साधुओं का समर्थन क्यों नहीं किया। अगर ईसाई नन के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए तो साधुओं की जान क्यों ली गई।ये भी पढ़ेंःरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पश्चिम बंगाल के काकद्वीप में एक चुनावी सभा को कर रहे संबोधित

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

रिपोर्टः अखिलेश तिवारी

Newstrack

Newstrack

Next Story