×

प्रियंका का 11 फरवरी को लखनऊ में रोड शो, करेंगी चुनाव अभियान का आगाज

कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को अपना पदभार औपचारिक तौर पर संभाल लेंगी। इसके बाद प्रियंका यूपी में लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज राजधानी लखनऊ में रोड शो के जरिये करेंगी। प्रियंका के 11 फरवरी को लखनऊ पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। 

Rishi
Published on: 6 Feb 2019 5:25 AM GMT
प्रियंका का 11 फरवरी को लखनऊ में रोड शो, करेंगी चुनाव अभियान का आगाज
X

लखनऊ : कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को अपना पदभार औपचारिक तौर पर संभाल लेंगी। इसके बाद प्रियंका यूपी में लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज राजधानी लखनऊ में रोड शो के जरिये करेंगी। प्रियंका के 11 फरवरी को लखनऊ पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी देखें : राजनीति में एंट्री के बाद भी वाड्रा को खुद से अलग नहीं करेंगी प्रियंका, ये है पक्का सबूत

इससे पहले प्रियंका 7 जनवरी को पार्टी की आधिकारिक बैठक में अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ शामिल होंगी। बैठक राहुल ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर बुलाई है इसमें पार्टी के बड़े नेता और पदाधिकारियों मौजूद रहेंगे।

पार्टी अध्यक्ष राहुल ने इस बैठक में सभी महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों को भी आने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद 9 फरवरी को राहुल संसदीय दल के नेताओं और प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

आपको बता दें, पार्टी अध्यक्ष ने मंगलवार शाम प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया और केसी वेणुगोपाल के साथ अपने आवास पर बैठक की थी।

ये भी देखें : प्रियंका यूपी तक सीमित नहीं रहेगी, देशभर में कांग्रेस के लिए काम करेंगी: राहुल

एक्शन में प्रियंका

प्रियंका ने यूपी के कुछ नेताओं के साथ पूर्वी इलाके में पार्टी को मजबूत करने के संबंध में चर्चा की और उनसे सुझाव भी मांगे। मंगलवार को बैठक से ठीक पहले प्रियंका और राहुल ने आवास के पास की झुग्गी में एक दिव्यांग बच्चे से मुलाकात की और वादा किया कि वे उसकी हर संभव मदद करेंगी। बताया जा रहा है कि इस झुग्गी में रहने वाले अधिकतर पूर्वी यूपी और पश्चिम बिहार के हैं।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story