×

एक बार फिर सोनभद्र दौरे पर प्रियंका गांधी, ऊम्भा में पीड़ितों से करेंगी मुलाक़ात

सोनभद्र में जमीन के चलते हुए हत्याओं के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर से सोनभद्र जाकर वहां पीड़ितों से मुलाकात करेंगी।

Shreya
Published on: 13 Aug 2019 4:31 AM
एक बार फिर सोनभद्र दौरे पर प्रियंका गांधी, ऊम्भा में पीड़ितों से करेंगी मुलाक़ात
X

सोनभद्र में जमीन के चलते हुए हत्याओं के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर से सोनभद्र जाकर वहां पीड़ितों से मुलाकात करेंगी। इससे पहले जब सोनभद्र में ये घटना हुई थी तब भी प्रियंका पीड़ितों के परिवार से सोनभद्र जा रही थीं लेकिन उनको वहां जाने से रोक लगा दी गई थी। इस बार प्रियंका वहां पीड़ितों से मुलाकात करके उन्हें उनकी जमीन को वापसे दिलाने में किए गए कार्यों पर जानकारी देंगी।

बता दें कि सोनभद्र के उम्भा में जमीनी विवाद के चलते ग्राम प्रधान यज्ञदत्त और करीब 300 लोगों ने सोनभद्र में गोलियां चलाई थीं जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद सियासी घमासान फिर तेज हो गया था।

यह भी पढें: सोनभद्र कांड पर सीएम योगी ने लिया बड़ा एक्शन, डीएम और एसपी को हटाया

जिसके बाद प्रियंका पिछली बार पीड़ितों से मिलने के लिए सोनभद्र जा रहीं थीं तब उन्हें वाराणसी और मिर्जापुर में ही रोक लिया गया था। जिसके बाद प्रियंका ने पीड़ितों से मिलने के लिए धरने पर बैठ गई थीं। जिसके बाद प्रियंका की उनकी दादी इंदिरा गांधी से तुलना की जाने लगी थी और माना जा रहा था कि प्रियंका का ये दौरा कांग्रेस की परिस्थितियों में एक नया मोड़ ला सकती है। प्रियंका का ये धरना तब खत्म हुआ जब वो पीड़ितों के परिवार वालों से मिलीं और वहां पीड़ित के परिवार से उनकी जमीन वापस दिलाने का वादा भी किया।

यह भी पढें: यूपी: सोनभद्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, 6 लोग घायल

वहीं उनके इस दौरे को योगी सरकार ने राजनीति दौरा करार दिया था औऱ आरोप लगाया था कि सोनभद्र की घटना की जड़ केवल कांग्रेस है। जिसका जवाब प्रियंका इस दौरे में दे सकती हैं। वहीं जिला प्रशासन भी पिछले दौरे को देखते हुए कटिबद्ध है।

Shreya

Shreya

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!