×

राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिवों की मीटिंग आज, प्रियंका भी होंगी शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन और पार्टी की महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी अपनी विदेश यात्रा से वापस लौट आई हैं।

Anoop Ojha
Published on: 7 Feb 2019 4:55 AM GMT
राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिवों की मीटिंग आज, प्रियंका भी होंगी शामिल
X

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन और पार्टी की महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी अपनी विदेश यात्रा से वापस लौट आई हैं।



यह भी पढें.....जानिए कौन हैं ये महिला, जिसे प्रियंका के बाद अब कांग्रेस में लाने की तेजी से उठ रही मांग!

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी का जानकारी लेने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी महासचिवों और राज्य प्रभारियों की 7 फरवरी को बैठक बुलाई।महासचिवों के साथ इस बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की 9 फरवरी को बैठक बुलाई है। इसमें प्रदेश में कांग्रेस की तैयारियों को लेकर रणनीति पर चर्चा होगी। जानकारों की मानें तो प्रियंका गांधी पहले भी कांग्रेस की रणनितिक बैठकों का हिस्सा लेती रही हैं, लेकिन यह पहला मौका होगा जब प्रियंका गांधी अधिकारिक तौर पर बैठक को संबोधित करेंगी।इसके पहले विदेश से वापस लौटने के बाद प्रियंका ने वेस्ट यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी मुलाकात की।

यह भी पढें.....प्रियंका ने संभाली कमान, लखनऊ में करेंगी रोड शो

प्रियंका गांधी बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय पहुचीं और बतौर कांग्रेस महासचिव पार्टी के कामकाज को संभाल लिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। बता दें कि 23 जनवरी के दिन कांग्रेस ने ऐलान करते हुए प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया था।मंगलवार को दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में उन्हें कमरा अलॉट किया गया था। यह वही कमरा है, जिसमें राहुल गांधी दिसंबर 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पहले काम किया करते थे।

यह भी पढें.....प्रियंका की ताजपोशी के लिए तैयार पार्टी ऑफिस, राहुल संग शाम में होगी चुनावी चर्चा

कांग्रेस महासचिव पद पर प्रियंका की नियुक्ति के बाद सियासी गलियारों में उनके अगले कदम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था। बेटी के इलाज के लिए अमेरिका गईं प्रियंका गांधी का इंतजार पार्टी कैडर में जोर-शोर से किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि प्रियंका अपने स्टाफ के साथ बैठक के बाद आगे का कार्यक्रम तय करेंगी।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story