×

कांग्रेस ने खोला राज: केंद्रीय मंत्री का बागी MLA संग ऑडियो जारी, साजिश बेनकाब

राजस्थान में मचे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस ने बड़ा खुलासा किया है। कांग्रेस ने विधायकों की खरीद फरोख्त से जुड़े 3 ऑडियो क्लिप जारी किए हैं।

Shivani
Published on: 16 July 2020 5:46 PM GMT
कांग्रेस ने खोला राज: केंद्रीय मंत्री का बागी MLA संग ऑडियो जारी, साजिश बेनकाब
X

जयपुर: राजस्थान में मचे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस ने बड़ा खुलासा किया है। कांग्रेस ने विधायकों की खरीद फरोख्त से जुड़े 3 ऑडियो क्लिप जारी किए हैं, जिनमे भाजपा के केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और संजय जैन सचिन पायलट के खेमे के विधायक भंवरलाल शर्मा के बीच विधायकों से सम्पर्क के संबंध और अमाउंट को लेकर बातचीत हो रही है।

विधायकों की खरीद फरोख्त की साजिश से जुड़ा ऑडियो

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस लगातार भाजपा पर सरकार गिराने की साजिश रचने और विधायकों को खरीद फरोख्त करने का आरोप लगाती रही है। इसी कड़ी में जारी ऑडियों क्लिप के जरिये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय जनशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह और भाजपा पर कांग्रेस के विधायकों की खरीद की साजिश का आरोप लगाया। इस साजिश में उन्होंने सचिन पायलट के समर्थक विधायक का भी बंडाफोड़ किया।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत- बागी विधायक भंवरलाल शर्मा की बातचीत रिकॉर्ड

हॉर्स ट्रेडिंग के इस ऑडियो में उनके विधायक भंवरलाल वांछित 30 विधायकों की संख्या जल्द पूरी होने की जानकारी केंद्रीय मंत्री को दे रहे हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री ने भंवर लाल से गहलोत सरकार को घुटने के बल लाने की बात कही।

ये भी पढ़ेंः बिहार सरकार का दावा, नहीं टूटा 264 करोड़ का पुल, वीडियो जारी कर बताई सच्चाई

गहलोत सरकार गिराने की रची जा रही साजिश

ऑडियो में केंद्रीय मंत्री ने भंवरलाल से कहा, 'आप लोग होटल में 8-10 दिन रुको, राज तो बाड़े में लम्बे समय तक नहीं रह सकता, जैसे ही ये छोड़ेंगे लोग अपने पास आ जाएंगे। वहीं संजय जैन एक ऑडियों में भंवरलाल शर्मा से कह रहे हैं, 'आप सचिन पायलट को कहकर उनकी लिस्ट में अपना और गिरधारी का नाम अलग करा लेना। मैं आपका गजेन्द्र सिंह से डायरेक्ट करा दूंगा।'

विधायकों की कीमत भी हुई तय:

ऑडियो क्लिप में विधायक भंवरलाल शर्मा ने संजय जैन से अमाउंट पूछा है, इसके जवाब में संजय जैन ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा, 'इस बारे में आपको कल कह दिया था। उन्होंने कहा कि बेफिक्र रहें, आपकी वरिष्ठता का पूरा ध्यान रखा जायेगा।'

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story