×

केंद्रीय मंत्री की साजिश! कांग्रेस बोली- तुरंत हो गिरफ्तारी, सचिन समर्थकों की मांगी सूची

राजस्थान में मचे सियासी घमासान को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा सरकार और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर बड़ा आरोप लगाया है। वहीं केंद्रीय मंत्री पर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

Shivani
Published on: 17 July 2020 5:12 AM GMT
केंद्रीय मंत्री की साजिश! कांग्रेस बोली- तुरंत हो गिरफ्तारी, सचिन समर्थकों की मांगी सूची
X

जयपुर: राजस्थान में मचे सियासी घमासान को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा सरकार और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर बड़ा आरोप लगाया है। वहीं केंद्रीय मंत्री पर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। दरअसल, राजस्थान के सियासी संकट पर सुरजेवाला ने प्रेस वार्ता की, इस दौरान उन्होंने बताया कि दो कांग्रेसी विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने रची सरकार गिराने की साजिश-सुरजेवाला

राजस्थान में कांग्रेस सरकार की अंदरूनी कलह के बीच रणदीप सुरजेवाला मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर सरकार गिराने की साजिश और विधायकों की खरीद फ़रोख़्त का आरोप लगाया। सुरजेवाला ने बताया कि कांग्रेस ने दो ऑडियो क्लिप जारी किये हैं, जिनमें केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी साजिश रचते सुनाई दे रहे हैं।

कांग्रेस के दो विधायक सस्पेंड, हॉर्स ट्रेडिंग ऑडियो में बात करते शामिल

केस दर्ज कर जाँच की मांग उठाते हुए सुरजेवाला ने कहा कि आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी हो, जांच में सामने आना चाहिए कि केंद्र सरकार के कौन से व्यक्ति इस पूरी प्रक्रिया में शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः नकली श्रीराम! ओली के बयान से फैली नफरत, काशी में नेपाली युवक का ऐसा हश्र

सचिन पायलट समर्थक विधायकों की लिस्ट करें जारी

वहीं सचिन पायलट से सवाल किया कि वे सामने आकर बताये कि उनके साथ कौन से विधायक हैं। समर्थक विधायकों की लिस्ट जारी करें। सुरजेवाला ने बताया कि पार्टी ने विधायक रहे भंवरलाल शर्मा, विश्वेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है और नोटिस जारी की है। ये दोनों ऑडियो क्लिप में बात करते सुनाई दे रहे हैं।

सीएम अशोक गहलोत की प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द

बता दें कि आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भी प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी थी। वे कांग्रेस विधायकों के साथ जिस होटल में ठहरे हुए थे, वहीं प्रेस वार्ता होनी थीन लेकिन इसे अब रद्द कर दिया गया।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story