×

अब ये कद्दावर नेता छोड़ेगा कांग्रेस! सचिन पायलट का किया समर्थन

जितिन प्रसाद ने पायलट को प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री पद व सरकार से बर्खास्त किए जाने के बाद उनका समर्थन किया है।

Shreya
Published on: 14 July 2020 11:16 AM GMT
अब ये कद्दावर नेता छोड़ेगा कांग्रेस! सचिन पायलट का किया समर्थन
X
sachin-jitin

जयपुर: राजस्थान के सत्ता संग्राम के बीच मंगलवार को सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया है। अब इसके बाद पायलट को कांग्रेस के युवा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का साथ मिला है। जितिन प्रसाद ने पायलट को प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री पद व सरकार से बर्खास्त किए जाने के बाद उनका समर्थन किया है। जिसके बाद से अब ये अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं कि जितिन भी पायलट की ही तरह कांग्रेस का साथ छोड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: केरल लॉटरी के आज के परिणाम घोषित (14.7.2020) देखिए क्या लगा आपका नंबर

जितिन प्रसाद ने किया सचिन पायलट का समर्थन

जितिन प्रसाद ने सचिन पायलट का समर्थन करते हुए ट्वीट किया कि सचिन पायलट केवल मेरे collegue नहीं हैं, बल्कि वो मेरे दोस्त भी हैं। कोई भी इस बात को झुठला नहीं सकता कि उन्होंने इतने सालों से पार्टी के लिए पूरे डेडिकेशन के साथ काम किया है। पूरी उम्मीद करता हूं कि ये स्थिति अभी भी सुधर सकती है। दुखी हूं कि ऐसी नौबत आई...



यह भी पढ़ें: पायलट पर चली तलवारः गहलोत ने दिखाये तेवर, तीन मंत्रियों को किया बाहर

कांग्रेस के युवा और कद्दावर चेहरे माने जाते हैं जितिन प्रसाद

आपको बता दें कि जितिन प्रसाद कांग्रेस के युवा और कद्दावर चेहरे माने जाते हैं। ये कांग्रेस के उन युवा नेताओं में से एक हैं, जो पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाते हैं। पूर्व में केंद्र सरकार के मंत्री रहे जितिन यूपी की धौरहरा सीट से प्रतिनिधित्व करते हैं और हाल ही में कांग्रेस पार्टी के संगठन के लिए यूपी में ब्राह्मण चेहरों के साथ काम करने में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: खेती दे रही रोजगार, बन रही अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का बड़ा जरिया

प्रियंका गांधी की दखल के बाद नेपथ्य की राजनीति में चले गए

जितिन को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। बीते कुछ समय से जितिन प्रसाद कांग्रेस पार्टी में हाशिये पर हैं। हालांकि इसे लेकर जितिन ने कभी भी पार्टी में खुला विरोध नहीं किया है। जितिन प्रसाद के कई करीबी नेताओं का कहना है कि वो प्रदेश संगठन में प्रियंका गांधी का हस्तक्षेप बढ़ने के बाद नेपथ्य की राजनीति में चले गए हैं। ऐसे में ये भी कहा जा रहा है कि पायलट को कांग्रेस पदों से हटाए जाने के बाद जितिन भी कांग्रेस का दामन छोड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: खेती दे रही रोजगार, बन रही अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का बड़ा जरिया

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story