×

लखनऊ : राजनाथ सिंह के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

 गृह मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह का आज लखनऊ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। लखनऊ एयरपोर्ट से लेकर उनके घर तक कार्यकर्ताओं ने जगह जगह उनका स्वागत कर अपनी भावनाएं व्यक्त की।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 24 March 2019 1:01 PM GMT
लखनऊ : राजनाथ सिंह के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब
X

लखनऊ : गृह मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह का आज लखनऊ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। लखनऊ एयरपोर्ट से लेकर उनके घर तक कार्यकर्ताओं ने जगह जगह उनका स्वागत कर अपनी भावनाएं व्यक्त की। एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी, लोकसभा संयोजक जयपाल सिंह, मंत्री आशुतोष टण्डन गोपाल, ब्रजेश पाठक, डा. रीता बहुगुणा जोशी, स्वाती सिंह, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, डा. नीरज बोरा ने स्वागत किया।

ये भी देखें : नेता जी ने की थी PM की तारीफ, इसलिए नहीं बनाए गए स्टार प्रचारक: दिनेश शर्मा

सरोजनीनगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री स्वाती सिंह ने 151 किलो की माला के साथ राजनाथ सिंह का स्वागत किया। कानपुर रोड मोड़ पर विधायक अविनाश त्रिवेदी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया, हिन्दनगर चुंगी पर जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में एवं अवस्थी लॉन कानपुर रोड पर ब्राहम्ण समाज के साथ शिवशंकर अवस्थी ने एवं अवध चौराहे पर महापौर संयुक्ता भाटिया की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री का स्वागत किया।

ये भी देखें : भाजपा के झूठ, फरेब की पोल रोज-ब-रोज खुलती जा रही है : अखिलेश

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में आदिल, दीपक लाम्बा, मो. अफजल, मनीष श्रीवास्तव एवं सिन्धी समाज के ओ.पी. आहूजा, रूद्राक्षा वेलफेयर सोसाइटी के रोहित श्रीवास्तव, एकलव्य समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. आर निषाद, उमा शंकरी लोधी आदि सैकड़ों लोगों ने आवास पर कतारबद्ध तरीके से खड़े होकर पुष्प वर्षा कर एवं मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से लगाकर दिलकुशा आवास तक कार्यकर्ताओं एवं स्वागतकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला।

Shreedhar Agnihotri

Shreedhar Agnihotri

Next Story