×

राम सेतु का निर्माण भारतीय इंजीनियरों ने किया- केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री (hrd minister) रमेश पोखरियाल (ramesh pokhariyal) ने दावा किया कि राम सेतु (ram setu) भारतीय इंजीनियरों ((Indian engineer) ने बनाया।

Aditya Mishra
Published on: 28 Aug 2019 3:25 PM GMT
राम सेतु का निर्माण भारतीय इंजीनियरों ने किया- केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल
X
राम सेतु का निर्माण भारतीय इंजीनियरों ने किया- केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल

लखनऊ डेस्क:केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री (hrd minister) रमेश पोखरियाल (ramesh pokhariyal) ने दावा किया कि राम सेतु (ram setu) भारतीय इंजीनियरों ((Indian engineer) ने बनाया।

लेकिन उनके इस बयान पर विद्यार्थियों ने तालियां नहीं बजाईं, जिससे मंत्री जी सन्न रह गए। इस आस में कि तालियां बजेंगी वे बार-बार पूछने लगे- क्या मैंने गलत कहा।

पढ़ें...

उत्तराखंड : हरीश रावत, रमेश पोखरियाल ‘निशंक ने डाला वोट

अंतत: रार नहीं ठानूंगा, रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ शायद ही कभी निशंक रह पाए हों…

वाकया मंगलवार को आईआईटी खडग़पुर के 65वें दीक्षांत समारोह का है। पोखरियाल ने छात्रों से सवाल करते हुए कहा कि यह एक इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट है ।

और क्या यहां बैठे किसी शख्स के हमारे प्राचीन इंजीनियरों की प्रतिभा के प्रति दो मत हो सकते हैं, जिन्होंने राम सेतु बनाया।

पढ़ें...

राजनाथ सिंह ने दाखिल किया नामांकन, रोड-शो में उमड़ा जन सैलाब

राजनाथ सिंह ने दाखिल किया नामांकन, रोड-शो में उमड़ा जन सैलाब

RSS का विरोध: इस शब्द पर जताई आपत्ति, विद्यालयों में इसका प्रयोग वर्जित

RSS का विरोध: इस शब्द पर जताई आपत्ति, विद्यालयों में इसका प्रयोग वर्जित

क्या अमेरिका, ब्रिटेन व जर्मनी के इंजीनियरों ने बनाया

उन्होंने कहा क्या यह सेतु अमेरिका, ब्रिटेन व जर्मनी के इंजीनियरों ने बनाया। नहीं यह हमारे इंजीनियरों ने बनाया, जो आज भी दुनिया को अचंभित कर देता है।

लेकिन मंत्रीजी के इस बयान पर तालियां नहीं बजीं, बल्कि पूरा हॉल शांत था। यह देख पोखरियाल भी सन्न रह गए। फिर अपनी बात पर विद्यार्थियों से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए उनसे दो बार पूछा- मुझे बताइए, क्या यह गलत है?, आप चुप क्यों हैं?

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story