×

UP चुनाव पहला चरण: 302 करोड़पति माननीय' बनने की दौड़ में, BSP के 66 तो BJP के 61 कैंडिडेट्स

यूपी विधानसभा चुनाव- 2017 के पहले चरण में 302 करोड़पति कैंडिडेट्स 'माननीय' बनने की दौड़ में शामिल हैं। पहले चरण में सूबे की 73 विधानसभा सीटों पर हो रहे चुनाव में कुल 836 कैंडिडेट्स अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

tiwarishalini
Published on: 4 Feb 2017 4:45 PM GMT
UP चुनाव पहला चरण: 302 करोड़पति माननीय बनने की दौड़ में, BSP के 66 तो BJP के 61 कैंडिडेट्स
X

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव- 2017 के पहले चरण में 302 करोड़पति कैंडिडेट्स 'माननीय' बनने की दौड़ में शामिल हैं। पहले चरण में सूबे की 73 विधानसभा सीटों पर हो रहे चुनाव में कुल 836 कैंडिडेट्स अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

इनमें बीजेपी के 61, बीएसपी के 66, सपा के 40, कांग्रेस के 18, रालोद के 41 और अन्य दलों के 43 करोड़पति कैंडिडेट मैदान मे हैं। आगरा दक्षिण सीट से कांग्रेस के नजीर अहमद सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। इन्होंने कुल 211 करोड़ संपत्ति घोषित की है। वहीं थाना भवन सीट से एक निर्दलीय उम्मीदवार परवेज अली ने अपनी संपत्ति शून्य घोषित की है।

यह भी पढ़ें ... UP में 11 फरवरी को होगा पहले चरण का मतदान, जानें आपके यहां कब होगी वोटिंग

दल कैंडिडेट करोड़पति कैंडिडेट संख्या प्रतिशत में

बसपा 73 66 90

बीजेपी 73 61 84

रालोद 57 41 72

सपा 51 40 78

कांग्रेस 24 18 75

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story