×

अपने ही हथियारों से घिरीं रीता बहुगुणा जोशी, सोशल मीडिया में हो रहे हैं तीखे हमले

जनवरी 2016 में उन्होंने कहा था कि मुजफ्फरनगर रेप केस में भाजपा द्वारा सांप्रदायिकता फैलाने के प्रयास का पर्दाफाश हो चुका है। 8 नवम्बर 2015 को रीता बहुगुणा ने कहा था कि बिहार की जनता ने महान जनादेश दिया है। जनता ने सांप्रदायिक भाजपा को रोक दिया। यह मोदी की हार है।

zafar
Published on: 21 Oct 2016 11:45 AM GMT
अपने ही हथियारों से घिरीं रीता बहुगुणा जोशी, सोशल मीडिया में हो रहे हैं तीखे हमले
X

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के खेमे में पहुंच कर रीता बहुगुणा ने कांग्रेस पर जो भी हमले किेए हों, लेकिन कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने उन्हीं के पुराने हथियारों से उन पर हमला शुरू कर दिया है। साल भर समाजवादी पार्टी और चौबीस साल कांग्रेस में बिताने वाली रीता पहले भाजपा पर कई बड़े हमले कर चुकी हैं। कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने सोशल मीडिया पर उनके ही बयानों को उन्हीं के खिलाफ हथियार की तरह इस्तेमाल किया है। बसपा के टिवटर हैंडिल @BspUp2017 ने इसे रिट्वीट किया है।

रीता तब

-रीता बहुगुणा जोशी कभी भाजपा पर सांप्रदायिकता फैलाने के आरोप लगा कर भड़का करती थीं।

-जनवरी 2016 में उन्होंने कहा था कि मुजफ्फरनगर रेप केस में भाजपा द्वारा सांप्रदायिकता फैलाने के प्रयास का पर्दाफाश हो चुका है।

-8 नवम्बर 2015 को रीता बहुगुणा ने कहा था कि बिहार की जनता ने महान जनादेश दिया है। जनता ने सांप्रदायिक भाजपा को रोक दिया।

-यही नहीं, उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा था कि बिहार की जनता ने उद्दंड और सांप्रदायिक भाजपा को रोका है और यह मोदी की हार है।

रीता अब

-20 अक्टूबर 2016 को बीजेपी में शामिल होते ही रीता ने कहा कि वह पीएम नरेंद्र मोदी के कामों से बेहद प्रभावित हैं।

-कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस को अपना सब कुछ बताने वाली रीता ने यह भी कहा कि वह कांग्रेस में काफी दिनों से तकलीफ महसूस कर रही थीं।

-गुरूवार को भाजपा का दामन थामने के बाद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि उन्होंने प्रदेश और देश के हित में कांग्रेस छोड़ी। इससे पहले वह सिर्फ कांग्रेस को ही देशहित वाली पार्टी बताती रही हैं।

zafar

zafar

Next Story