×

रीता बहुगुणा ने कहा-टूट के कगार पर है समाजवादी पार्टी, राबड़ी बोलीं-गलत हो रहा है

भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुकी रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि अब समाजवादी पार्टी में विघटन होने वाला है।समाजवादी पार्टी में मची आपाधापी पर नजर है। रीता ने कहा कि जिस तरह विधायक शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं, उससे बिखराव तय हो चुका है।

zafar
Published on: 23 Oct 2016 7:28 AM GMT
रीता बहुगुणा ने कहा-टूट के कगार पर है समाजवादी पार्टी, राबड़ी बोलीं-गलत हो रहा है
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी में हो रही रस्साकशी पर विपक्षी दलों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। पूर्व कांग्रेसी और हाल में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई रीता बहुगुणा जोशी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी अब टूट के कगार पर है। रीता ने कहा कि आगे होने वाला घटनाक्रम तय करेगा कि सपा का भविष्य क्या होगा।

टूट के आसार: रीता बहुगुणा

-कांग्रेस छोड़ कर हाल में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि अब समाजवादी पार्टी में विघटन होने वाला है।

-रीता बहुगुणा जोशी रविवार को समाजवादी पार्टी में शिवपाल सिंह यादव समेत 6 मंत्रियों और दर्जा प्राप्त मंत्री जयाप्रदा को बर्खास्त किए जाने पर प्रतिक्रिया दे रही थीं।

-रीता बहुगुणा ने कहा कि जब मुलायम सिंह ने शिवपाल पर सख्ती की, तो उन्होंने विरोध में इस्तीफा दे दिया और जब अखिलेश पर सख्त हुए तो वह विरोध में खड़े हो गए।

-अब जिस तरह अखिलेश और शिवपाल विधायकों का शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं, उससे बिखराव तय हो चुका है।

-कभी समाजवादी पार्टी में रह चुकी रीता ने कहा कि समाजवादी पार्टी में मची आपाधापी पर सबकी नजर है।

-लंबे समय से उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रीता ने कहा कि हम देखेंगे कि आगे क्या होता है।

-रीता खुद भी एक समय कांग्रेस छोड़ कर समाजवादी पार्टी में रह चुकी हैं, लेकिन फिर वापस कांग्रेस में लौट गई थीं।

-लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा सदस्य रीता ने हाल में कांग्रेस छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है।

जो रहा है गलत है: राबड़ी देवी

-आरजेडी नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी उत्तर प्रदेश की सत्ताधारी समाजवादी पार्टी में चल रही खींचतान पर प्रतिक्रिया दी है।

-राबड़ी देवी ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले सपा में चल रही रस्साकशी ठीक नहीं है, यह नहीं होना चाहिए था।

एक-दो दिन में बर्खास्त हो जाएगी सरकार: सतीश मिश्रा

-समाजवादी पार्टी में चल रहे घमासान पर बीएसपी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि एक-दो दिन में सपा सरकार बर्खास्त हो जाएगी।

-पिता पुत्र को निकाल रहा है। पुत्र चाचा को निकाल रहा है। समाजवादी में विघटन और विनाश हो गया है।

-सपा सरकार में विकास नहीं, विनाश जारी है। गरीबों की योजनाओं को बंद किया गया। 2000 करोड़ सीएम ने सिर्फ प्रचार में खर्च किए।

zafar

zafar

Next Story