×

RLSP नेता उपेंद्र कुशवाहा हुए महागठबंधन में शामिल,कहा-NDA में हो रहा था मेरा अपमान

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा विपक्ष के महागठबंधन में शामिल हो गए हैं।लंबी कवायद के बाद आरएलएसपी आखिरकार बिहार में महागठबंधन का औपचारिक तौर पर हिस्सा हो गई है। दिल्ली में कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कुशवाहा और तेजस्वी यादव की मौजूदगी में इसकी घोषणा की। सीट शेयरिंग को लेकर बाद में फैसला होगा।

Anoop Ojha
Published on: 20 Dec 2018 1:34 PM GMT
RLSP नेता उपेंद्र कुशवाहा हुए महागठबंधन में शामिल,कहा-NDA में हो रहा था मेरा अपमान
X

नई दिल्ली: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा विपक्ष के महागठबंधन में शामिल हो गए हैं।लंबी कवायद के बाद आरएलएसपी आखिरकार बिहार में महागठबंधन का औपचारिक तौर पर हिस्सा हो गई है। दिल्ली में कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कुशवाहा और तेजस्वी यादव की मौजूदगी में इसकी घोषणा की। सीट शेयरिंग को लेकर बाद में फैसला होगा।



यह भी पढ़ें ....... उपेंद्र कुशवाहा जी देश के लिए अच्छा चाहते हैं तो हम उन्हें आमंत्रित करते हैं : तेजस्वी यादव

इसी के साथ 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में सरगर्मियां बढ़ गई हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के सहयोगी रहे उपेंद्र कुशवाहा, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव, शरद यादव व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी आज ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के दिल्ली स्थित कार्यालय पहुंचे। दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय पहुंचकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एनडीए में उनका अपमान हो रहा था। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों से कांग्रेस यूं भी उत्साह में है।

यह भी पढ़ें ....... उपेंद्र कुशवाहा को तगड़ा झटका, अपने ही हो गए बागी- दो भागों में बंटी RLSP

बता दें कि इससे पहले बिहार में महागठबंधन के लिए सीट बंटवारे का फॉर्मूला तैयार कर लिया गया है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने इस बारे में कहा था कि चीजें शाम तक साफ हो जाएंगी। उन्होंने कहा था कि महागठबंधन के लिए उपेंद्र कुशवाहा को भी आमंत्रित किया गया है। क्षेत्रीय दलों को कुचलने का प्रयास किया गया है। यहां तक कि लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) भी मोदी जी की गुटबंदी से खुश नहीं है।

यह भी पढ़ें ....... इधर के न उधर के रहे कुशवाहा, नीतीश विरोध में पार्टी हुई अस्तित्वहीन

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story