×

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बिगड़े बोल, कहा- हम नाली साफ करवाने के लिए नहीं बने

अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहने वाली भोपाल लोकसभा सीट से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं।

Aditya Mishra
Published on: 21 July 2019 12:57 PM GMT
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बिगड़े बोल, कहा- हम नाली साफ करवाने के लिए नहीं बने
X

सीहोर: अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहने वाली भोपाल लोकसभा सीट से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर अपने एक बयान की वजह से चर्चा में हैं।

इस बार उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत अभियान को लेकर एक अमर्यादित बयान दिया है।

दरअसल पूरा मामला मध्य प्रदेश के सीहोर से जुड़ा हुआ है।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिया ये बयान

ये भी पढ़ें...मालेगांव ब्लास्ट: साध्वी प्रज्ञा को NIA कोर्ट का आदेश, हफ्ते में एक बार होना होगा पेश

यहां साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सफाई कराने के सवाल पर कहा कि हम नाली और शौचालय साफ करवाने के लिए नही बने हैं। साध्वी का ये बयान कैमरे में कैद हो गया है।

विडियो में साध्वी प्रज्ञा सिंह ये कहती हुई दिखाई दे रही हैं कि हम नाली साफ करवाने के लिए नहीं बने हैं। हम आपका शौचालय साफ करने के लिए बिल्कुल नहीं बनाए गए हैं। हम जिस काम के लिए बनाए गए हैं, वो काम हम ईमानदारी से करेंगे।

मालूम हो कि कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में लोगों को स्वच्छ भारत अभियान के लिए लगातार प्रेरित करते रहते हैं। वहीं, उनकी ही पार्टी की सांसद का यह बयान इस अभियान में पलीता लगाता नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें...यहां जानें, संसद में साध्वी को देख पीएम मोदी ने क्यों फेर लिया मुंह?

यहां आपको बता दे कि उन्होंने हाल ही में कहा था कि उन्होंने मुंबई एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे को श्राप दिया था और इसके एक माह बाद आतंकवादियों की गोलियों से उनकी मौत हो गयी।

साध्वी प्रज्ञा ने यह भी बयान दिया था कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण आंदोलन के दौरान बाबरी ढांचा ढहाने में शामिल होने पर उन्हें गर्व है। साध्वी प्रज्ञा की इन बयानों की सभी ने आलोचना की यहां तक कि उनके दल भाजपा ने भी स्वयं को उनके बयानों से अलग कर लिया।

ये भी पढ़ें...जानिए क्यों BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के शपथ लेते ही लोकसभा में मचा हंगामा

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story