×

MLA Kunwar Brijesh Singh: मुस्लिमों के गढ़ देवबंद से दोबारा जीतने पर कुंवर बृजेश सिंह को मिला ईनाम, बने मंत्री

MLA Kunwar Brijesh Singh: सहारनपुर जनपद के देवबंद विधानसभा से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं कुंवर बृजेश सिंह बृजेश सिंह 2002 के बाद 2017 में कमल खिलाने का काम किया था।

Neena Jain
Report Neena JainPublished By Praveen Singh
Published on: 25 March 2022 2:31 PM GMT
Saharanpur Deoband mla Kunwar Brijesh Singh
X

Saharanpur Deoband mla Kunwar Brijesh Singh

Deoband MLA Kunwar Brijesh Singh Interview: सहारनपुर जनपद के देवबंद विधानसभा से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं कुंवर बृजेश सिंह बृजेश सिंह वह शख्सियत है जिन्होंने 2002 के बाद 2017 में विधानसभा में भाजपा का कमल खिलाने का काम किया था। 2002 से देवबंद विधानसभा सपा बसपा का गढ़ रहा है इससे पहले भाजपा दो बार सत्ता में आई थी पहली बार 1993 दूसरी बार 1996 में। इससे पहले देवबंद 1991 से पहले चुनाव के बाद से कांग्रेस का गढ़ रहा था। 2017 में सपा और बसपा के बीच मुस्लिम वोटों की संख्या का बंटवारा हुआ जिसके परिणाम स्वरुप भाजपा की जीत हुई थी।

देवबंद विधानसभा मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ की पंसदीदा सीट मानी जाती है। 1994 में आर एस एस अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र गेंद से एक नेता के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत की भाजपा की युवा शाखा भाजयुमो के कार्यकर्ता बन गए और धीरे-धीरे जिला सचिव जिला उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष और पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी और राज्य के उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर रहे 2016 में हुआ बृजेश सिंह को भाजपा में एक रणनीतिक पद दिया गया राज्य में आगामी विधानसभा के चुनाव को देखते हुए पश्चिम उत्तर प्रदेश के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश भाजपा की राज्य कार्य समिति के सदस्य भी हैं।

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक मामलों में उनका दृढ़ कौशल, वक्तव्य कौशल राजनीतिक प्रबंधक संगठनात्मक कौशल पर असाधारण कमान पार्टी में सबसे पसंदीदा बना दिया 2017 में देवबंद से टिकट मिला और कुंवर बृजेश को जीत हासिल हुई जीतने के तुरंत बाद और बृजेश ने अपने निर्वाचन क्षेत्र देवबंद का नाम बदलकर देवव्रत करने का प्रस्ताव रखा इतना ही नहीं जीत के बाद बकायदा धन्यवाद अदा करते हुए देवबंद के स्थान पर देवव्रत लिखवा कर लगवा दिया जिसके बाद एक बहुत तेजी से बृजेश सिंह चर्चाओं में आ गए। एटीएस सेंटर देवबंद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिलान्यास किया जिसके बाद देवबंद विधानसभा एक बार फिर बहुत तेजी के साथ चर्चाओं में आ गई और इसी के साथ और बृजेश भी चर्चाओं में आ गए। 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर सपा प्रत्याशी को हराकर और बृजेश सिंह को जनता ने जीत का सेहरा बनाया और अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर सहारनपुर जनता को एक बड़ा तोहफा दिया है।

Admin 2

Admin 2

Next Story