×

सहारनपुर जनपद में ब्लॉक प्रमुखों को जिताने के लिए कांग्रेस ने अन्य पार्टियों के साथ किया गठबंधन

Saharanpur News :इमरान मसूद ने कहा जनपद सहारनपुर में भाजपा को ब्लॉक प्रमुखी में हराने के लिए सयुंक्त मोर्चा बना रहे हैं।

Neena Jain
Reporter Neena JainPublished By Shraddha
Published on: 6 Jun 2021 3:36 PM GMT
इमरान मसूद ने ब्लॉक प्रमुखी चुनाव में अन्य राजनैतिक पार्टीयो के साथ हाथ मिलाया।
X

इमरान मसूद अन्य नेताओं के साथ

Saharanpur News : कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक इमरान मसूद (Imran Masood) ने ब्लॉक प्रमुखी चुनाव (Block Chief Election) में सपा की निताशा सिंह को जिताने के लिए अन्य राजनैतिक पार्टीयो के साथ हाथ मिलाया। निताशा सिंह (Nitasha Singh) की जीत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं (Congress workers) को निर्देश दिए गए। कांग्रेस को अग्रणीय भूमिका निभाने को कहा गया।

कहा गया कि भाजपा (BJP) की गोद में बैठकर सेकुलरिज्म (Secularism) को कमजोर करने वालों को उनके मंसूबो में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा को जिला पंचायत व प्रमुखी में रोकने के लिए बना सयुंक्त मोर्चा सपा लोकदल कांग्रेस किसान यूनियन (Congress Kisan Union) सहित सब एक जुट बसपा आना चाहे तो उसके लिए भी द्वार खुले हैं।

सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र में आज अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली प्रभारी व पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा कि देश में सेकुलरिज्म की लड़ाई साम्प्रदायिक ताकतों से है और साम्प्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए आज विपक्ष का एक जुट होना जरूरी है नहीं तो देश की जनता इसको भुगत रही और आगे इससे भी भयावह स्थिति होगी इसलिए आज सेकुलर ताकतों का मजबूत होना जरूरी है।


सपा सरकार में रहे मंत्री स्व. राजेन्द्र राणा की पुत्रवधू निताशा सिंह को ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव में अपना समर्थन देने की घोषणा करने के लिए सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ पहुंचे थे इस अवसर पर पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा कि आज कुछ लोग भाजपा की गाड़ी व गोद में बैठकर सेकुलर ताकतों को कमजोर कर भाजपा को जिताकर मजबूत करना चाहते हैं ऐसे लोगों को हम कभी उनके इरादों में कामयाब नहीं होने देंगे और देवबन्द से सपा नेता कार्तिकेय राणा की पत्नी को चुनाव जितवाने के लिए हरसम्भव साथ रहेंगे।

इमरान मसूद ने कहा कि जनपद सहारनपुर में भाजपा को ब्लॉक प्रमुखी व जिला पंचायत में हराने के लिए हम सयुंक्त मोर्चा बना रहे हैं जिसमें सपा, कांग्रेस, लोकदल, किसान यूनियन, आसपा (भीम आर्मी),सहित सब मिलकर भाजपा को उखाड़ फेकेंगे अगर सयुंक्त मोर्चा में बसपा भी आना चाहे तो उनके लिए भी दरवाजे खुले हुए हैं आज भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट होने की जरूरत है।

Shraddha

Shraddha

Next Story