×

प्रियंका-राहुल से हारने पर बीजेपी का ये सांसद छोड़ देगा राजनीति

कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में भारी भरकम रोड शो कर चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया। यूपी में सपा-बसपा अब कांग्रेस के साथ जाने का मन बनाने लगी हैं। वहीं बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा, अगर उन दोनों में दम है तो वे उन्नाव से मेरे खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं।

Rishi
Published on: 12 Feb 2019 3:56 AM GMT
प्रियंका-राहुल से हारने पर बीजेपी का ये सांसद छोड़ देगा राजनीति
X

लखनऊ : कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में भारी भरकम रोड शो कर चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया। यूपी में सपा-बसपा अब कांग्रेस के साथ जाने का मन बनाने लगी हैं। वहीं बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा, अगर उन दोनों में दम है तो वे उन्नाव से मेरे खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं। अगर मैं उन दोनों को हरा नहीं पाया तो राजनीति छोड़ दूंगा। राहुल और प्रियंका गांधी में इतनी हिम्मत नहीं है कि वे मेरे सामने चुनाव लड़ सकें। दोनों का जमीन पर कुछ भी नहीं है। उन्हें सिर्फ मीडिया ही दिखाता है।

ये भी देखें : प्रियंका गांधी के सियासी एंट्री पर घमासान, पीएम के गढ़ में ‘पोस्टर वार’

साक्षी महाराज ने कहा, प्रियंका पहले भी चुनाव कैंपैन कर चुकी हैं। तब भी उन्होंने कुछ खास नहीं किया। राजनीति में वह नई नहीं है, बल्कि काफी समय से कैंपेनिंग कर रही हैं। प्रियंका जब पहले कुछ असर नहीं दिखा पाईं तो अब क्या कर पाएंगी?

ये भी देखें : रोड शो में राहुल ने ‘चौकीदार चोर है’ के लगवाए नारे, कहा- यूपी में सरकार बनाना लक्ष्य

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story