×

अखिलेश यादव ने जमकर घेरा भाजपा को, भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा श्मशान घाट

समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को व्यापार संगठन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में योगी सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

Roshni Khan
Published on: 4 Jan 2021 10:39 AM GMT
अखिलेश यादव ने जमकर घेरा भाजपा को, भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा श्मशान घाट
X
अखिलेश यादव ने जमकर घेरा भाजपा को, भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा श्मशान घाट Photo By Ashutosh Tripathi (newstrack.com)  

लखनऊ: गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट की छत गिरने के मामले में अखिलेश यादव ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने भाजपा पर निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाले इस तरह से भ्रष्टाचार कर रहे हैं कि लोगों को पता नही चल पाता। मुरादनगर के अलावा वाराणसी और एटा में भी फ्लाईओवर गिर चुके हैं जिसमें दर्जनों लोग मारे गए। ऐसे हादसे निर्माण भ्रष्टाचार की देन हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों पर उन्होंने कोई सवाल नहीं किया है। उन्हें भाजपा पर भरोसा नहीं है। भाजपा सरकार बताए कि गरीबों को मुफ्त वैक्सीन कब मिलेगी।

ये भी पढ़ें:बलिया: सीएमओ डॉ. जितेंद्र पाल के निधन पर पूरे जिले में शोक, मौजूद हुए ये लोग

akhilesh yadav-sp

व्यापार संगठन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया

समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को व्यापार संगठन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में योगी सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट हादसे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इतनी दर्दनाक्र घटना कभी नहीं हुई। भाजपा सरकार ने गुणवत्ता नियंत्रण के न जाने कौन से मानक तैयार किए हैं। निर्माण सामग्री में मिलावट कर 25 लोगों की जान ले ली गई। यह पहली घटना नहीं, वाराणसी और एटा में फलाईओवर गिरने से दर्जनों लोग मर चुके हैं। एक्सप्रेस वे के बीम चिटक गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले न जाने कौन सी सामग्री मिलाते हैं जो लोगों के लिए मौत का सामान बना रहे हें।

भाजपा तो पहले भी श्मशान की बात चुनाव में करती रही है

उन्होंने कहा कि भाजपा तो पहले भी श्मशान की बात चुनाव में करती रही है। अब भाजपा के लोगों को जनता को बताना चाहिए कि ऐसे श्मशान कौन बनवा रहा था जिसने इतने लोगों की जान ले ली। जिन लोगों की जान गई है वह लोग दुख में शामिल होने आए थे। उन्हें नहीं मालूम था कि जान चली जाएगी। अगर उनकी जान किसी ने ली है तो भाजपा सरकार और उसके भ्रष्टाचार ने ली है। भाजपा सरकार में जो भ्रष्टाचार हुआ है उसने लोगों की जान ली है। अब सरकार दो -दो लाख मुआवजा दे रही है जबकि इस मामले में 50-50 लाख मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दावा भ्रष्टाचार में जीरो टॉलरेंस का करते हैं लेकिन इसकी आड़ में ऐसा भ्रटाचार करते हैं कि हम आप इनका भ्रष्टाचार पकड़ नहीं पाते हैं। आंकड़ो से खिलवाड़ करते हैं।

यह लोग घाटे वाले बैंक मिलाकर बड़ा बैंक बना दे रहे हैं

केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग घाटे वाले बैंक मिलाकर बड़ा बैंक बना दे रहे हैं। दो घाटे वाले लोग मिलकर कैसे घाटा पूरा करेंगे , यह बड़ा सवाल है। भाजपा के लोगों के भाषण सुनिए सब को बेईमान बताते हैं। नोटबंदी से कितना भ्रष्टाचार खत्म हो गया। कितना काला धन आ गया। हमारी पूरी की पूरी अर्थवचयस्था डूब गई। उससे आज तक सुधार नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि सपा की प्रदेश में सरकार बनने पर व्यापारी दुर्घटना बीमा राशि बढ़ाकर 20 लाख करेंगे।

lko-sp lko-sp Photo By Ashutosh Tripathi (newstrack.com)

स्मार्ट मीटर में सरकार का स्मार्ट खेल है

बिजलीविभाग के स्मार्ट मीटर का जिक्र करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर में सरकार का स्मार्ट खेल है। इसने आपकी जेब काट दी है। ऐसा स्मार्ट मीटर दिया है जो आपकी जेब काट रहा है। स्मार्ट मीटर तो ऐसा होना चाहिए जो आपको सहूलियत दे। लेकिन यह स्मार्ट मीटर तो जेब काट रहा है। अब स्मार्ट मीटर पर रोक लगा दी है लेकिन जो नुकसान हो गया,स्मार्ट मीटर का जो टेंडर दे दिया। इन स्मार्ट मीटर वाले बेईमानों का क्या होगा जिन्होंने इतना बड़ा खेल कर दिया।

कोरोना वैक्सीन वाले बयान पर दी सफाई

सपा नेता ने कहा कि कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने की बात कहकर उन्होंने किसी भी वैज्ञानिक या एक्सपर्ट पर मैंने सवाल नहीं उठाया है। भाजपा पर सवाल है।उस पर लोगों को भरोसा नहीं है। हम यह जानते हैं कि गरीब को कब फ्री में मिलेगी। गरीब को वैक्सीन कब तक मिल जाएगी। एक साल या दो साल या तीन साल में।

किसानों के दर्द पर भी बोले

कितने किसान इतने दिनों से धरने पर बैठे हैं , सरकार सुनने को तैयार नहीं है। सरकार उनकी आमदनी दोगुना करने का एलान किया था। इस खराब मौसम में किसान आंदोलन कर रहे हैं। सडक़ पर बैठे हैं और सरकार उनकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं है।

lko-sp lko-sp Photo By Ashutosh Tripathi (newstrack.com)

प्रदेश में युवाओं की आत्महत्या के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री ने दिल्ली से कहा था कि इतने लोगों को रोजगार दिया है। लाखों करोड़ रुपये के इन्वेस्टमेंट का दावा किया अगर इतना निवेश आया होता ,रोजगार मिला होता तो युृवा आत्महत्या नहीं करते। लॉकडाउन के दौरान चलते चलते मजदूर मर गए किसी भी एक मजदूर की भाजपा ने मदद नहीं करी। एक मां जो सूटकेस पर बच्चे को लेकर जा रही थी उसका पता नहीं चला। जितने लोगों की मौत हुई उनकी सपा ने एक-एक लाख से मदद की।

मेट्रो पर योगी को ललकारा

उत्तर प्रदेश में मेट्रो सेवा शुरू करने के सवाल पर उन्होंने मुख्यमंत्री को घेरा और कहा कि मुख्यमंत्री दावा कर रहे हैं कि 2017 से पहले कहीं मेट्रो नहीं थी। मैं केवल इतना कहूंगा कि गोरखपुर में मेटो चला दो मैं खुद बधाई देने आ जाऊंगा।

ये भी पढ़ें:सावधान सभी देश: प्रजनन कर रहा कोरोना का नया स्ट्रेन, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

आजमगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार

सपा नेता ने कहा कि आजमगढ़ से क्योंकि वह सांसद निर्वाचित हुए हैं। आजमगढ में बीजेपी हार गई है इसलिए गन्ना किसानों का भुगतान रोक दिया गया है। आजमगढ़ के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्हें सुविधाएं नहीं दी जा रही है। वहां हवाई पट्टी नहीं बनने दी जा रही है।

रिपोर्ट- अखिलेश तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story