×

Samajwadi Party: 12 अक्टूबर से समाजवादी विजय यात्रा, अखिलेश यादव बोले- टायरों से रौंदा जा रहा कानून

Samajwadi Party :समाजवादी विजय यात्रा से पहले आज शनिवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय पर रथ का निरीक्षण किया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 9 Oct 2021 3:40 PM IST
अखिलेश यादव 12 अक्टूबर से समाजवादी विजय यात्रा निकालेंगे
X

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ( फोटो - न्यूजट्रैक)

Samajwadi Party: 12 अक्टूबर से शुरू होने जा रही समाजवादी विजय यात्रा (Samajwadi Vijay Yatra) से पहले आज शनिवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav Today News) ने पार्टी कार्यालय पर रथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज रथ का पहिया घूम है, 12 अक्टूबर से यह चलेगा। पहले चरण की यात्रा कानपुर से हमीरपुर तक होगी। अखिलेश यादव नवरात्रि के शुभ मुहूर्त में इसे लेकर निकलेंगे और जनता से आशीर्वाद मांगेंगे। उन्होंने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जहां रथ यात्रा के बारे में जानकारी दी वहीं लखीमपुर हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी और बीजेपी सरकार पर जमकर हमला भी बोला।

बीजेपी पर अखिलेश का हमला (BJP Par Akhilesh Yadav Ka Hamla)

अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो घटना लखीमपुर की हुई है वह न केवल समाजवादी पार्टी बल्कि जितने भी लोग लोकतंत्र में भरोसा करने वालों है वह सब इसकी निंदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घटना का जो वीडियो सामने आया है, वह हम सबने देखा किस तरह से किसानों रौंदा जा रहा है। लेकिन बीजेपी वालों को यह नहीं दिखाई दे रहा है। अभी तक मंत्री का इस्ताफा नहीं हुआ। उनके बेटे से पूछताछ के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा यह सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है। पहले किसानों को कुचला अब कानून और संविधान को कुचलने की कोशिश की जा रही है।


बीजेपी सरकार पर अखिलेश यादव का हमला( फोटो - न्यूजट्रैक)

जिला प्रशासन ने पहले दी थी जानकारी

किसानों के प्रदर्शन को लेकर सपा प्रमुख ने कहा कि जिला प्रशासन और एलआईयू की रिपोर्ट पहले ही आ गई थी। सबको मालूम था कि किसानों का आंदोलन चल रहा है । उसके बावजूद किसानों की हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना हो गई और आरोपियों को नोटिस के नाम पर गुलदस्ता भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा मंत्री के बेटे को पुलिसवाले सम्मन नहीं सम्मान भेज रहे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि सब जानते हैं गाड़ी किसकी थी, उनमें कौन बैठा था। यह सब कुछ दिखाई दे रहा है । लेकिन उसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

समाजवादी विजय यात्रा( फोटो - न्यूजट्रैक)

सुप्रीम कोर्ट से सरकार को फटकार

अखिलेश यादव ने कहा कि इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी सरकार को फटकार लगाई है। प्रदेश में जंगलराज है, कानून-व्यवस्था धवस्त हो चुकी है। उसका परिणाम देख लीजिए क्या है? जनता सब देख रही है आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी का जनता सफाया करने वाली है।

व्यापारी के हत्यारे कहां हैं?

वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गोरखपुर में व्यापारी की हत्या के आरोपी पुलिसवालों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भी सवाल खड़े किये। उन्होंने कहा कि इस सरकार में किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। कानपुर के व्यापारी के हत्यारे आज तक फरार हैं। इस प्रदेश में आईपीएस पर हत्या का चार्ज लगा है, वह कई महीनों से फरार है। मानवाधिकार आयोग ने सबसे ज्यादा नोटिस उत्तर प्रदेश सरकार को दिया है। यहां कस्टडी मे सबसे ज्यादा लोगों की मौतें हुई हैं, इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

सीएम योगी पर हमला (CM Yogi Par Akhilesh Yadav Ka Hamla)

वहीं सीएम योगी द्वारा अपने ऊपर निशाना साधे जाने को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी अपने सबसे बड़े नेता अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास प्रधानमंत्री के हाथों कराया था। क्या वह बनकर तैयार हो गया।उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में बने राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट की 9वीं मंजिल पर आज भी वह मेडिकल कॉलेज चल रहा है। समाजवादी सरकार के समय में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की पूरी कार्ययोजना से लेकर टेंडर तक हो गया था। जब यह सरकार आई तो उसे भी बदल दिया। अपने ठेकेदारों को इसका टेंडर ज्यादा पैसे में दे दिया। अखिलेश यादव ने कहा वह भी आज तक शुरू नहीं हो सका है। ये अपना एक कार्य बता दें जो पूरा किए हों।

बिजली व्यवस्था को किया बर्बाद

इस वक्त प्रदेश में चल रही बिजली की समस्या को लेकर भी अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा आज गरीब, मध्यम वर्ग बिजली का बिल नहीं दे पा रहे हैं। आज गांव में किसान बिजली बिल नहीं दे पा रहा है। जो समाजवादी सरकार में पावर प्लांट शुरू हुए थे वह भी बंद हो गए हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी कहां जाते हैं , यह सब जानते हैं। हम विदेश गए तो वहां के जैसी सड़क आगरा एक्सप्रेसवे के रुप में बनाया। विदेश गए तो गोमती रिवर फ्रंट बनाया । लेकिन उसे भी बर्बाद करके रख दिया।



Shraddha

Shraddha

Next Story