TRENDING TAGS :
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता बने सी पी राय, मोर्चा का सैद्धांतिक विस्तार जारी
लखनऊ: समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का सैद्धांतिक विस्तार का क्रम अनवरत जारी है। मंगलवार को शिवपाल सिंह यादव ने डॉ चंद्र प्रकाश राय (डॉ सी पी राय) को समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। मोर्चा का मीडिया में पक्ष रखने की अहम जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। डॉ सी पी राय पुराने समाजवादी रहे हैं। अब वह मुखर होकर मोर्चा का पक्ष दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक समाचार पत्रों तथा इलेक्ट्रानिक और डिजिटल मीडिया के सामने रखते नजर आएंगे।
Next Story