×

Congress President: अब शशि थरूर की जुबान बहकी-बहकी, क्या लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव?

Congress President: सबकी निगाहें कांग्रेस के बागियों के गुट 'जी-23' के नेताओं पर जा टिकी हैं। सबके मन में एक ही सवाल घूम रहा है कि क्या अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्टी में तीसरी बार मुकाबला होगा?

aman
Written By aman
Published on: 30 Aug 2022 2:14 PM GMT (Updated on: 30 Aug 2022 2:22 PM GMT)
shashi tharoor contemplating contesting congress president poll do you know tharoor plans
X

Shashi Tharoor (Social Media)

Click the Play button to listen to article

Congress president : कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहा है। कांग्रेस पार्टी का सिरदर्द बढ़ता जा रहा। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए (Congress President) 17 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। पहले वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आज़ाद का कांग्रेस छोड़कर चले गए। और अब पार्टी के तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) से सांसद शशि थरूर (MP Shashi Tharoor) अध्यक्ष पद की दावेदारी पेश करने के मूड में दिख रहे हैं। आजकल कांग्रेस एक के बाद एक झंझावातों से जूझ रही है।

अब सबकी निगाहें कांग्रेस के बागियों के गुट 'जी-23' के नेताओं पर जा टिकी हैं। सबके मन में एक ही सवाल घूम रहा है कि क्या अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्टी में तीसरी बार मुकाबला होगा? ज्ञात हो कि, बीते तीन दशकों में दो बार ही कांग्रेस अध्यक्ष पद (Congress president) के लिए चुनाव हुए हैं। अब ऐसे में अनुमान ये लगाया जा रहा है कि अगर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कांग्रेस अध्यक्ष बनने की रेस से खुद को बाहर कर लेते हैं तो G- 23 का कोई नेता इस पद के लिए दावेदारी कर सकता है। हालांकि, इस रेस में शशि थरूर (Shashi Tharoor), मनीष तिवारी (Manish Tewari) और पृथ्वीराज चव्हाण (Prithviraj Chavan) का नाम सामने आ रहा है।

थरूर कांग्रेस अध्यक्ष के लिए तलाश रहे संभावनाएं

इस बीच खबरों की मानें तो कांग्रेस के सीनियर लीडर और सांसद नेता शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव की संभावनाएं तलाश रहे हैं। ये अलग बात है कि अभी उन्होंने पत्ते पूरी तरह नहीं खोले हैं। इस पर अंतिम फैसला लिया जाना बाकी है। मगर, हाल में शशि थरूर के बयानों और उनकी सक्रियता से ये अनुमान लगाना बिलकुल भी मुश्किल नहीं है कि इस चुनाव में कूदने का उन्होंने मन बना लिया है।

थरूर के इस बयान से कयासों को मिला बल

हालांकि, खुद थरूर इन बातों से इनकार कर जाते हैं। मगर, उनकी एक टिप्पणी ने कयासों को बल दिया। दरअसल, शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने हाल ही में एक मलयाली दैनिक अखबार 'मातृभूमि' के लिए एक लेख लिखा था। इस आर्टिकल में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर लिखा था कि यह 'स्वतंत्र एवं निष्पक्ष' होना चाहिए। इस लेख थरूर ने आगे लिखा कि, इसी के साथ कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की दर्जन भर सीटों के लिए भी पार्टी को चुनाव तारीखों की घोषणा करनी चाहिए।

G- 23 नेताओं के समूह में रहे हैं शशि थरूर

शशि थरूर ने आगे कहा, कि AICC और PCC प्रतिनिधियों से पार्टी के सदस्यों को यह फैसला करने की अनुमति देने से कि इन प्रमुख पदों पर पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा। उन्होंने कहा, इससे आने वाले नेताओं के समूह को वैध बनाने तथा पार्टी का नेतृत्व करने के लिए उन्हें विश्वसनीय जनादेश देने में मदद मिलेगी।' यहां आपको ये जानना जरूरी है कि शशि थरूर भी उन 23 नेताओं (G- 23) समूह में शामिल थे, जिसने 2020 में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी (Congress chief Sonia Gandhi) को पत्र लिखकर संगठनात्मक सुधारों की मांग की थी।

'विजन वाला हो नेता'

थरूर ने अपने लेख में कहा, कि 'पार्टी की वर्तमान स्थिति, संकट और राष्ट्रीय माहौल के मद्देनजर जो भी अध्यक्ष बनेगा, उसे पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा वोटरों को आकर्षित करने जैसे दोहरी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अध्यक्ष को न सिर्फ पार्टी की समस्याओं को दूर करने पर काम करने होंगे, बल्कि देश के लिए एक विजन (Vision) भी देना होगा। शशि थरूर कहते हैं, अध्यक्ष पद के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव (Free and Fair Elections) से इन चुनौतियों को आसानी से सुलझाया जा सकेगा।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story