×

BJP नेता से अभद्रता: पूर्व MP अकबर पर लगा आरोप, दर्ज हुई शिकायत

पुलिस ने वसंत कुंज साउथ थाने में सात फरवरी को भारतीय दण्ड संहिता (IPC) की धारा 506 और 509 के तहत अकबर डंपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

Shreya
Published on: 20 Feb 2021 5:26 AM GMT
BJP नेता से अभद्रता: पूर्व MP अकबर पर लगा आरोप, दर्ज हुई शिकायत
X
BJP नेता से अभद्रता: पूर्व MP अकबर पर लगा आरोप, दर्ज हुई शिकायत

नई दिल्ली: इस वक्त की बड़ी खबर बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी (former MP Akbar Ahmed Dumpy) को लेकर आ रही है। अहमद पर एक बीजेपी नेता ने बदसलूकी का आरोप लगाया है और ये आरोप शाजिया इल्मी द्वारा लगाया गया है।

क्या है शाजिया इल्मी का आरोप?

यही नहीं, बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने इस संबंध में दिल्ली के वसंत कुंज में अकबर अहमद डंपी के खिलाफ अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने की शिकायत दर्ज कराई है। इल्मी ने आरोप लगाया है कि बीते 5 फरवरी को वो एक डिनर (Dinner) पर गई थीं, जहां पर अकबर डंपी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।

यह भी पढ़ें: गहलोत-पायलट में फिर बढ़ रहा टकराव, राजस्थान में सियासी भूचाल के संकेत

पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया केस

जिसके बाद उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की थी। पत्रकार रह चुकीं इल्मी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वसंत कुंज साउथ थाने में सात फरवरी को भारतीय दण्ड संहिता (IPC) की धारा 506 और 509 के तहत अकबर डंपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

'आप' के साथ शुरू किया था राजनीतिक सफर

आपको बता दें कि बीजेपी नेता शाजिया इल्मी पत्रकार रह चुकीं हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ शुरू किया था। हालांकि कुछ सालों के बाद 'आप' का साथ छोड़ते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। वह अक्सर टीवी चैनलों पर बीजेपी का पक्ष रखती नजर आती हैं।

यह भी पढ़ें: शाह फंसे बंगाल में: कानूनी जंग लड़नी होगी अब, देने होंगे अपने आरोपों पर जवाब

कानपुर शहर की रहने वाली हैं इल्मी

बताते चलें कि शाजिया इल्मी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर की रहने वाली हैं। बात करें अकबर अहमद डंपी की तो वो आजमगढ़ से बहुजन समाज पार्टी (BSP) के टिकट पर सांसद भी रह चुके हैं। अकबर अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस भुनाएगी किसानों का गुस्सा, पंजाब में सफल, अब इन राज्यों पर पार्टी की नजर

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story