×

शिवराज कैबिनेट का विस्तार, 28 मंत्रियों ने ली शपथ, सिंधिया का बोलबाला

मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार का आज मंत्रिमंडल विस्तार हुआ है। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलवाई। राजभवन में कुल 28 नए मंत्रियों ने शपथ ली।

Shivani
Published on: 2 July 2020 3:42 AM GMT
शिवराज कैबिनेट का विस्तार, 28 मंत्रियों ने ली शपथ, सिंधिया का बोलबाला
X

भोपाल: मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार का आज मंत्रिमंडल विस्तार हुआ है। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलवाई। राजभवन में कुल 28 नए मंत्रियों ने शपथ ली। जब शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तो उसम समय कुछ ही विधायकों ने मंत्री बनाए गए थे।

गुरुवार को जिन 28 मंत्रियों ने शपथ ली, उनमें 20 कैबिनेट मंत्री, 8 राज्य मंत्री शामिल हैं। इनमें गोपाल भार्गव, विजय शाह, यशोधरा राजे सिंधिया समेत कई बड़े नेताओं का नाम शामिल हैं।


live update

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का आज मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। गौरतलब है कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिरने के बाद जब शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब कुछ ही मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।

बता दें कि नई सरकार बनने के बाद ये पहला मंत्रिमंडल विस्तार है, जिसमें कांग्रेस से भाजपा में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों की छाप दिखी। शपथ ग्रहण में खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे।

नए मंत्रीमंडल में इन मंत्रियों ने ली शपथ, देखें लिस्ट-

ऐसा है इस बार शिवराज कैबिनेट

इस विस्तार में सिंधिया खेमे के 9 विधायकों को और कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए तीन नेताओं को शामिल किया गया है। वहीं भाजपा के 16 विधायकों को जगह मिली है। इस बार कई पुराने चेहरों को कैबिनेट से आउट कर दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः कोरोना से बचाएगा ये नेकलेस, नासा ने किया तैयार, जानें कैसे करेगा काम

शिवराज कैबिनेट से ये पुराने चेहरे आउट

पिछली बार शिवराज सरकार में मंत्री रहे संजय पाठक इस बार कैबिनेट दलसे बाहर हो गए हैं।

सिंधिया खेमे से 9 विधायक शामिल

महेंद्र सिंह सिसोदिया

प्रभु राम चौधरी

प्रदुम सिंह तोमर

इमरती देवी

राजवर्धन सिंह

ओपीएस भदौरिया

गिर्राज दंडोतिया

सुरेश धाकड़

बृजेंद्र सिंह यादव

ये भी पढ़ेंः UP में शिफ्ट होंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, जानिए कहां होगा नया ठिकाना

कांग्रेस से BJP में आए इन विधायकों को जगह

बिसाहूलाल सिंह

हरदीप सिंह डंग

एदल सिंह कंसाना

बीजेपी के 16 विधायक शामिल

गोपाल भार्गव

भूपेंद्र सिंह

यशोधरा राजे सिंधिया

विजय शाह

जगदीश देवड़ा

बृजेंद्र प्रताप सिंह

विश्वास सारंग

प्रेम सिंह पटेल

इंदर सिंह परमार

उषा ठाकुर

ओमप्रकाश सकलेचा

भारत सिंह कुशवाह

रामकिशोर कावरे

मोहन यादव

अरविंद भदौरिया

रामखेलावन पटेल

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सदस्य हैं। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा 35 विधायक मंत्री बनाए जा सकते हैं। अभी शिवराज समेत कुल छह सदस्य कैबिनेट में हैं। इस तरह से 29 मंत्रियों की जगह खाली है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story