×

शिवराज ने किया विभागों का बंटवारा, यहां देखें किस नेता को मिला कौन सा विभाग

ट्विटर के जरिए मंत्रियों के विभागों के बंटवारे की जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा को गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Aditya Mishra
Published on: 22 April 2020 8:59 AM GMT
शिवराज ने किया विभागों का बंटवारा, यहां देखें किस नेता को मिला कौन सा विभाग
X

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। ये जानकारी खुद शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दी। ट्विटर के जरिए मंत्रियों के विभागों के बंटवारे की जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा को गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कोरोना वायरस: मध्य प्रदेश के भोपाल और जबलपुर में आज से कर्फ्यू लागू होगा



किस मंत्री को क्या मिला?

1.नरोत्तम मिश्रा - गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय

2. तुलसीराम सिलावट - जल संसाधन मंत्रालय

3. कमल पटेल - कृषि मंत्रालय

4. गोविंद सिंह - खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय

5. मीना सिंह - आदिम जाति कल्याण मंत्रालय

शिवराज सिंह ने आजम को बताया मानसिक रोगी,कहा- ऐसी पार्टी का डूबना तय

शिवराज सरकार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

उधर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा ने राष्ट्रपति के सामने दूसरी याचिका (इस बार अपने सहयोगी कपिल सिब्बल के साथ) दाखिल की है।

जिसमें उन्होंने करीब एक महीने तक अकेले सरकार चलाने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है।

उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री तकरीबन एक महीने तक संवैधानिक मान्यताओं का उल्लंघन कर प्रदेश में एक सदस्यीय मंत्रिमंडल चलाते हैं। इसके चलते कोविड-19 के प्रकोप के दौरान प्रशासनिक चूक होती है और कई लोगों की मौत हो जाती है।

मुख्यमंत्री ने हमारे दबाव के बाद आखिरकार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया, लेकिन उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 164 (1ए) का पालन नहीं किया, इतना ही नहीं मंत्रिपरिषद का आकार मुख्यमंत्री सहित 12 लोगों से कम नहीं होना चाहिए।' जो अभी तक नहीं देखने को नहीं मिला है।

भारतीय परंपराओं का मजाक न उड़ाएं राहुल गांधी: शिवराज सिंह चौहान

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story