×

The Priyanka Effect : सपा-बसपा ने कांग्रेस को दिया 14 सीटों का ऑफर

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी वाड्रा को मैदान में उतारने का उत्तर प्रदेश की राजनीति पर बड़ा असर दिख रहा है। प्रियंका की एंट्री के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति करवट ले रही है। जानकार सूत्रों के मुताबिक बदलते राजनीतिक माहौल में सपा और बसपा ने कांग्रेस से गठबंधन पर पुनर्विचार शुरू कर दिया है।

Rishi
Published on: 11 Feb 2019 6:11 AM GMT
The Priyanka Effect : सपा-बसपा ने कांग्रेस को दिया 14 सीटों का ऑफर
X

लखनऊ : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी वाड्रा को मैदान में उतारने का उत्तर प्रदेश की राजनीति पर बड़ा असर दिख रहा है। प्रियंका की एंट्री के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति करवट ले रही है। जानकार सूत्रों के मुताबिक बदलते राजनीतिक माहौल में सपा और बसपा ने कांग्रेस से गठबंधन पर पुनर्विचार शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस व राष्ट्रीय लोकदल को 17 सीटों का ऑफर भी दे दिया गया है। इनमें 14 सीटें कांग्रेस को व तीन सीटें आरएलडी को मिलेंगी। वैसे कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पार्टी को सपा-बसपा से और अधिक सीटें मिलने की उम्मीद है।

ये भी देखें : प्रियंका गांधी पर भाजपा एमपी का बयान, दिल्ली में जीन्स टॉप व क्षेत्र में साड़ी सिंदूर

पहले किया था कांग्रेस से गठबंधन न करने का ऐलान

उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन को मजबूत बनाने में लगे सपा-बसपा ने 12 जनवरी को गठबंधन का ऐलान किया था। बसपा मुखिया मायावती और सपा मुखिया अखिलेश यादव दोनों ने राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 पर चुनाव लडऩे की घोषणा की थी। दो सीटें गठबंधन की अन्य पार्टियों और अमेठी-रायबरेली सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ दी थीं। वैसे कांग्रेस के लिए दो सीटें छोडऩे की घोषणा के साथ ही दोनों नेताओं ने यह भी साफ किया था कि वे कांग्रेस के साथ चुनाव में कोई गठबंधन नहीं करेंगे।

गहलोत व पायलट के जरिये बातचीत

इस बीच प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाने के बाद राजनीतिक हालात काफी बदल गए हैं। प्रियंका गांधी की एंट्री के बाद सपा और बसपा दोनों ने ही अपनी रणनीति में बदलाव किया है। सपा-बसपा दोनों प्रियंका फैक्टर का आंकलन करने में जुटे हैं। इस बीच खबर है कि कांग्रेस को भी गठबंधन पार्टनर बनाने पर गंभीरता से चर्चा चल रही है। जानकारों के मुताबिक इस बातचीत में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के जरिये बातचीत चल रही है। इस बातचीत में आरएलडी नेता जयंत चौधरी प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस को 14 व आरएलडी को तीन सीटें देने की बातचीत अंतिम दौर में पहुंच गयी है।

ये भी देखें : प्रियंका को लोकसभा नहीं विधानसभा इलेक्शन के लिए हथियार बनाया है राहुल ने

प्रियंका के जोरदार स्वागत की तैयारी

इस बीच नवनियुक्त कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को लखनऊ पहुंच रही है। लखनऊ में प्रियंका के जोरदार स्वागत की तैयारी की गई है। प्रियंका के 25 किमी लंबे रोड शो के दौरान उनके जबर्दस्त स्वागत की तैयारी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व नवनियुक्त महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी प्रियंका के साथ होंगे। प्रियंका गांधी लालबाग में जनसभा को भी संबोधित करेंगी। महासचिव बनने के बाद प्रियंका का उत्तर प्रदेश का यह पहला दौरा होगा। प्रियंका गांधी ने रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए ऑडियो टेप जारी कर कहा था कि आशा है कि हम सब मिलकर एक नई राजनीति की शुरुआत करेंगे।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story