×

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- CBI में झगड़ा हुआ है हम दो रोटी ज्यादा खा रहे हैं

Anoop Ojha
Published on: 26 Oct 2018 11:01 AM GMT
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- CBI में झगड़ा हुआ है हम दो रोटी ज्यादा खा रहे हैं
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव देश की शीर्ष जांच एजेंसी सीबीआइ में चल रहे झगड़े से काफी प्रसन्न हैं। अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारियों से भेंट की। उन्होंने अध्यक्ष समाजवादी छात्रसभा के नेता को बधाई तथा शुभकामना दी।

यह भी पढ़ें ......साधुओं के मदद में अखिलेश यादव ने दिखायी तत्परता, फ्लीट की गाड़ी से पहुंचावाया अस्पताल

अखिलेश यादव ने इसके बाद मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा की केंद्र तथा राज्य सरकार को हर मोर्चे पर फेल तथा भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त बताया।भाजपा देश को 500 साल पीछे ले जाना चाहती है। जब से सीबीआई में झगड़ा हुआ है हम दो रोटी ज़्यादा खा रहे हैं।बीजेपी के सांसदों को टिकट काटने का डर है।विधायक परेशान है।मुख्यमंत्री हनुमान चालीसा पढ़ कर बंदर भगा रहे हैं तो सोचिए क्या हाल होगा।

यह भी पढ़ें .....अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, बोले- ऐसे लोगों से जनता हिसाब लेती है

उन्होंने कहा इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के नतीजे बड़े है।लगातार जीत रहे हैं। रोकने की कोशिश हुई है।गोरखपुर में भी जीत होती इसी लिए चुनाव नहीं होने दिया,नौजवानों का सम्मान बढ़ाने का काम किया छात्रों ने इस लिए जीत होती जा रही है।बौखलाहट में हॉस्टलों में आग लगा दिया।हॉस्टलों में आग लगा कर जिस शासन प्रशासन ने उपद्रव में साथ दिया उस में न्याय की क्या उम्मीद की जाए। भाजपा से किसान नौजवान सब परेशान है।जो वादे किये थे वो पूरे नहीं किये।असली चेहरा नज़र आ रहा है।सपा की लड़ाई भाजपा से है, भाजपा की ABCDEFGH किसी से नहीं है।

शिवपाल यादव की सदस्यता रद्द कराए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कोई ऐसा काम नहीं करेंगे जिस से अन्याय दिखाई दे।

किसी भी इंस्टीट्यूशन का बेजा इस्तेमाल नुक़सान दे गई

हमें भी सीबीआई जांच से डराया गया डराया गया कि अगर एक्सप्रेसवे पर साइकिल चलाई,जेपीएनाइसी पर हेलीकाप्टर उतारा,अगर गोमती किनारे गए तो। इससे पहले भी सरकारों ने सीबीआई के जरिए लोगों को डराया। हमें भी डराया गया। उन्होंने कहा कि हमें सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है। हम भी सीबीआई क्लब में थे पर हम साफ सुथरे निकल गए। हमसे कहा गया कि नदी किनारे मत दिखना, हम तो गये ही नही नदी किनारे।भाजपा वालों ने कन्सीट्यूशन को ख़त्म कर के रख दिया है।

बैकों का हाल सब के सामने है।

यह भी पढ़ें .....अर्ध कुम्भ को पूरा कुम्भ बता भ्रमित कर रही बीजेपी सरकार: अखिलेश यादव

उन्होंने कहा युवा वोटर सपा की तरफ देख रहा है। गठबंधन पर उन्होंने कहा कि जहां हो चुका है वहां चुनाव लड़ रहे हैं। बसपा से बातचीत चल रही है।

इन्वेस्टर्स समिट

इन्वेस्टर्स समिट पर प्रश्न खड़ा करते हुए सपा प्रूमुख अखिलेश यादव ने कहा इन्वेस्टर्स समिट हुई कितने बैंक सपोर्ट कर रहे हैं यह देश के सामने बड़ा सवाल है।इलाहाबाद में कुंभ होने जा रहा है।ये बीजेपी के लोग झूठ बोलने का काम करते हैं।अर्धकुम्भ को कुम्भ बना दिया।अमृत किस के हिस्से में आया और विष किस के हाथ में आया।कैसा अमृत दिया कि किसान आत्महत्या कर रहा।

अखिलेश यादव ने कहा हमारा किसान सो नहीं पा रहा है।फसल बचाने के लिए जागने पर मजबूर है।आय दोगुनी होनी थी लेकिन नहीं हुई। किसान की दुर्दशा कैसी है।40 हज़ार किसानो 4 साल में आत्महत्या की है।क़ानून व्यवास्था डीज़ल पेट्रोल डॉलर और रुपये का क्या हाल हुआ।

यह भी पढ़ें .....अखिलेश यादव ने कहां खर्च किए 97 हजार करोड़, जवाब तलाश रही CAG

नोटबन्दी का असर आज देखने को मिलता है।बैंक घाटे में है आज़ादी के बाद पहली बार हुआ।इन्वेस्टर ने कितना इन्वेस्ट किया यह हम जानना चाहते है।नोटबन्दी की वजह से खुशहाली रोकने का काम किया है। भाजपा देश को 500 साल पीछे ले जाना चाहती है।हम बनारस इलाहाबाद मेरठ में भी ऐसा स्टेडियम बनाना चाहते हैं जहां आईपीएल मैच हो जाये।

जेपीसी जांच की मांग

अखिलेश यादव ने कहा देश की एक एक संस्थाओं पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है।कौन किस को बचा रहा अखिलेश यादव। हमें सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा होगा।सीबीआई के ज़रिए लोगों को सरकारों ने डराया है।राफेल डील पर सवाल खड़े हुए हैं तो भाजपा को स्थिति साफ करनी चाहिए।दामन साफ की बात करते थे तो सच्चाई बतानी होगी।हम जेपीसी जांच की मांग करते हैं।सुनने में तो यह भी आ रहा है राफेल पहले दो पायलट उड़ाने वाला था अब एक उड़ाएगा।सरकार को जवाब देना होगा।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story