×

सपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने थामा शिवपाल का हाथ, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली

कानपुर की कल्यानपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा के मंडल अध्यक्ष रहे हरी कुशवाहा,पूर्व जिला सचिव मोहम्मद यामीन खान, महासचिव विधानसभा कल्यानपुर महेंद्र तोमर, पूर्व जिला सचिव राजेश यादव,कल्यानपुर विधानसभा सचिव राजेश कटियार,पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कानपुर ग्रामीण शमीम मोहम्मद, वार्ड 52 अध्यक्ष शिवेंद्र तिवारी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का सदस्यता ग्रहण कर ली।

Aditya Mishra
Published on: 21 Nov 2018 4:57 AM GMT
सपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने थामा शिवपाल का हाथ, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली
X

कानपुर: मंगलवार को कानपुर में सपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शिवपाल सिंह यादव से मिलकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सपा से नाता तोड़ दिया। यह सभी वो जमीनी पदाधिकारी है जिनके पीछे हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जुड़े हुए है।

कानपुर की कल्यानपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा के मंडल अध्यक्ष रहे हरी कुशवाहा,पूर्व जिला सचिव मोहम्मद यामीन खान, महासचिव विधानसभा कल्यानपुर महेंद्र तोमर, पूर्व जिला सचिव राजेश यादव,कल्यानपुर विधानसभा सचिव राजेश कटियार,पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कानपुर ग्रामीण शमीम मोहम्मद, वार्ड 52 अध्यक्ष शिवेंद्र तिवारी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का सदस्यता ग्रहण कर ली।

ये भी पढ़ें...BJP सरकार का शिवपाल यादव को बड़ा तोहफा,किया गया बंगला एलॉट

दरअसल कल्यानपुर विधानसभा सीट बीते कई वर्षो से इन्ही कार्यकर्ताओं के दम समाजवादी पार्टी के पास रही थी। 2012 के विधानसभा चुनाव में इन्ही कार्यकर्ताओं ने अपने दम पर दिन रात मेहनत कर समाजवादी पार्टी के कंडीडेट सतीश निगम को जीत दिलाई थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में भी उन्ही कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त मेहनत की थी लेकिन बहुत कम अंतराल से सपा के हाथ यह सीट निकल गयी थी। बीजेपी की नीलिमा कटियार ने सपा के सतीश निगम को हरा कर जीत हासिल की थी।

जितने भी पदाधिकारियों ने सपा छोड़ी है जमीनी स्तर के नेता रहे है। सम्भावना है कि यह 7 पदाधिकारी अपने साथ हजारों कार्यकर्ताओं को लखनऊ में 9 दिसंबर को होने वाली महारैली में हजारों कार्यकर्ताओं को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की सपथ दिलाएंगे।

शिवपाल सिंह यादव फैन्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौबे और कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष शिव मोहन सिंह चंदेल के नेतृत्व में सपा के सभी पदाधिकारियों को शिवपाल सिंह यादव से मिला कर उन्हें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलायी गयी।

शिवपाल सिंह यादव फैन्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौबे ने बताया कि यह सभी सातो पदाधिकारी समाजवादी पार्टी के सक्रिय सदस्य थे। लेकिन बीते एक साल से सभी पदाधिकारी उपेक्षा का शिकार थे। क्योंकि कल्यानपुर विधानसभा सीट सपा के हाथ से निकल चुकी थी। हार की जिम्मेदारी इन्ही कार्यकर्ताओं के सिर पर फोड़ी गयी थी।

ये भी पढ़ें...सेक्युलर मोर्चा: शिवपाल यादव ने किया गृहप्रवेश, कहा -लोकप्रियता से घबराये हुए हैं विरोधी

सपा का नेतृत्व इन सभी पदाधिकारियों के साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर रही थी। यह ऐसे पदाधिकारी है जिनकी एक आवाज पर हजारो की संख्या में लोग इकठ्ठा हो जाये।

उन्होंने बताया कि कानपुर से अभी बहुत ऐसे अन्य सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता हमारे संपर्क में है। वो सभी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया में शामिल होंगे। यह एक मात्र ऐसी पार्टी है जहा पर बड़े नेताओं से लेकर छोटे कार्यकताओं को बराबर का सम्मान दिया जाता है। लखनऊ के रमाबाई नगर में 9 दिसंबर को होने वाली महारैली में पूरे उत्तर प्रदेश से लगभग 10 लोग इकठ्ठा हो रहे है।

शिवपाल सिंह यादव फैन्स एसोसियेशन पूरे प्रदेश से फैन्स एसोसियेशन के कार्यकर्ताओं को इकठ्ठा कर रहा है l सभी जनपदों में इसके लिए बैठकों का दौर जारी है। फैन्स एसोशियेशन अपनी ताकत 9 दिसंबर को दिखायेगा।

ये भी पढ़ें...शिवपाल यादव के बेटे ने सपा पर राजनीतिक हत्या करने का आरोप लगाया

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story