×

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम योगी सरकार से नाराज...बहुत नाराज हैं

Rishi
Published on: 31 Jan 2018 3:05 PM GMT
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम योगी सरकार से नाराज...बहुत नाराज हैं
X

गोरखपुर : सपा प्रदेश अध्‍यक्ष नरेश उत्‍तम ने प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा मजदूर और किसान काफी परेशान हैं और आत्‍महत्‍या कर रहे हैं। सरकार गलतबयानी कर रही है कि लोग ठंड से मर रहे हैं। उन्‍होंने भाजपा सरकार पर किसान, मजदूर और नौजवान विरोधी होने का आरोप भी लगाया।

ये भी देखें : CM के स्वागत में काटे गए दर्जनों पेड़, गुस्से से बौखलाए सपा कार्यकर्ता, ऐसे किया विरोध

नरेश ने कहा कि भाजपा की सरकार किसान, मजदूर और नौजवान विरोधी है। मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। मजदूर परेशान हैं। मजदूरों के सामने रोजी-रोटी के लाले पड़े हैं। बुंदेलखंड से लेकर तमाम जिलों में किसानों ने आत्‍महत्‍या की हैं। लेकिन सरकारों ने उनके परिवार का हाल नहीं लिया। किसानों के परिवार का किसी ने हाल लिया तो वो सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने लिया।

कासगंज की घटना सरकार की नाकामी का परिणाम

नरेश उत्‍तम ने कासगंज की घटना को सरकार की नाकामी करार दिया है। उन्‍होंने कहा कि लोगों ने साजिश की और साजिश की वजह से ये घटना घटी है। उन्‍होंने कहा‍ कि इसकी जांच हो रही है। जांच होगी और दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। कासगंज में चंदन के मारे जाने की घटना में साजिश होने के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि ये घटना दुर्भाग्‍यपूर्ण है। उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। जहां एक तरफ उत्‍तर प्रदेश की सरकार प्रदेश को स्‍वस्‍थ, मजबूत और सुरक्षित बनाने की बात करती है। इनकी पोल खुल गई है।

गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव नहीं कराना चाहती है भाजपा सरकार

गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव पर उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उपचुनाव तो छह माह के अंदर हो जाना चाहिए था। वो पूरा साल गुजार दे रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि अभी भी हमारी मांग है कि देश के विभिन्‍न उपचुनाव हुए उत्‍तर प्रदेश के दोनों उपचुनाव की घोषणा क्‍यों नहीं हुई और ये चुनाव क्‍यों नहीं कराया गया। भाजपा जनता का सामना नहीं करना चाहती है इसलिए इन चुनावों को कराना भी नहीं चाहती है।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story