×

प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल बोले- पहले हम गांव-गांव चले, अब पांव-पांव चलेंगे

भारतीय जनता पार्टी इस बात को भलीभांति जानती है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश जीतना कितना महत्वपूर्ण है। बीजेपी को शहरी पार्टी कहा जाता है।

Manali Rastogi
Published on: 23 Nov 2018 4:48 AM GMT
प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल बोले- पहले हम गांव-गांव चले, अब पांव-पांव चलेंगे
X
प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल बोले- पहले हम गांव-गांव चले, अब पांव-पांव चलेंगे

कानपुर: भारतीय जनता पार्टी इस बात को भलीभांति जानती है कि 2019 के लोक सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश जीतना कितना महत्वपूर्ण है। बीजेपी को शहरी पार्टी कहा जाता है लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने गाँव-गाँव जाकर अपने शहरी पार्टी कहने वालो को आईना दिखा दिया था।

यह भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा आज, गुरुनानक का इसी दिन हुआ था जन्म

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को ग्रामीणों क्षेत्रो वाली लोकसभा सीटे भी बड़े पैमाने पर हासिल हुयी थी । बीजेपी 2019 के लोकसभा चुनाव में भी ग्रामीणों क्षेत्रो पर पूरा फोकस बनाये हुए है। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने पार्टी के पदाधिकारियों को स्लोगन दिया है 'पहले हम गाँव-गाँव चले अब पां-पांव चलेगे।’

यह भी पढ़ें: 2018 में भारत के स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र की मजबूती के स्पष्ट संकेत

सुनील बंसल ने संगठन के पदाधिकारियों में जोश भरते हुए कहा कि अब 2019 का चुनाव नजदीक है और सभी को जी जान से जुटना है। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की एक अहम् बैठक संपन्न हुयी जिसमे प्रदेश पदाधिकारी ,क्षेत्रीय पदाधिकारी ,लोक सभा प्रभारी ,जिला प्रभारी ,जिलाध्यक्ष ,मंडल अध्यक्ष ,विस्तारक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: AIIMS: MBBS 2019 सत्र में प्रवेश के लिए इस तारीख से करें आवेदन, ये है पूरी डिटेल्स

इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे है । इस बैठक में सुनील बंसल ने संगठन के कार्यो की समीक्षा की इसके साथ ही चुनाव को ध्यान में रखते हुए आगे के कार्यक्रमों के लिए दिशा निर्देश जारी किये है। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि कमल बाइक सन्देश रैली बहुत ही सफल रैली रही थी।

यह भी पढ़ें: IGNOU: दिसम्बर 2018 प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

जिसमे आप सभी पदाधिकारियों का अहम् रोल था इससे से बड़ी बात यह थी कि पार्टी के हर एक कार्यकर्ता के अन्दर जोश देखा गया। युवाओ ने इस रैली में बढ़ चढ़ कर लिया जिसके माध्यम से युवा शक्ति देखने को मिली। यह भारतीय जनता पार्टी के लिए शुभ संकेत की बात है।

यह भी पढ़ें: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत, इंग्लैंड ने 8 विकेटों से हराया

उन्होंने कहा कि हमें 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक पद यात्राएं करनी है। भारतीय जनता पार्टी इस पदयात्रा के कार्यक्रम में पूरे प्रदेश भर के हर बूथ पर पदयात्रा करते हुए जाएगी। पहले हम गांव गांव चले अब हम पांव पांव चलेंगे। पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के लगभग चार करोड़ लाभार्थी हैं। भारतीय जनता पार्टी उनके घर घर जाकर संपर्क करेगी।

प्रत्येक विधानसभा में 150 कार्यकर्ता चिन्हित किए गए हैं उनकी 6-6 टोलियां बनेंगी। प्रत्येक टोली में 25 कार्यकर्ता होंगे और यह कार्यकर्ता प्रत्येक गांव प्रत्येक बूथ पर जाएंगे। साथ ही भाजपा की मोदी और योगी की केंद्र और प्रदेश की सरकारों की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क तो करेंगे ही।

जनता के दरवाजे दरवाजे जाकर भारतीय जनता पार्टी के नीति रीति सिद्धांतों का प्रचार प्रसार करेंगे एवं केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जनता को जागरूक कराएंगे व चर्चा करेंगे तथा नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को पहले से भी ज्यादा बड़ी जीत दिलाने का आवाहन जनता से करेंगे। ऐसे ही आगामी समय में भारतीय जनता पार्टी कमल विकास ज्योति अभियान करने वाली है उसकी योजना भी बना लें।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story