×

स्वतंत्र देव सिंह का इस्तीफा, बीेजेपी अध्यक्ष ने छोड़ा योगी मंत्रिमण्डल

यूपी में होने वाले मंत्रिमंडल के विस्तार होने पहले स्वतंत्र देव सिंह बीजेपी के यूपी अध्यक्ष ने राज्य मंत्रिमण्डल से इस्तीफा दे दिया है। स्वतंत्र देव सिंह ने ये इस्तीफा एक व्यक्ति-एक पद के सिद्धान्त पर दिया है।

Shreya
Published on: 19 Aug 2019 7:07 AM GMT
स्वतंत्र देव सिंह का इस्तीफा, बीेजेपी अध्यक्ष ने छोड़ा योगी मंत्रिमण्डल
X

यूपी में होने वाले मंत्रिमंडल के विस्तार होने पहले स्वतंत्र देव सिंह बीजेपी के यूपी अध्यक्ष ने राज्य मंत्रिमण्डल से इस्तीफा दे दिया है। स्वतंत्र देव सिंह ने ये इस्तीफा एक व्यक्ति-एक पद के सिद्धान्त पर दिया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्र देव सिंह को मंजूरी दे दी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनका राज्य मंत्रिमण्डल से इस्तीफा लगभग तय माना जा रहा था। अब उनके इस्तीफे के बाद मंत्रिमण्डल में सीएम योगी को मिलाकर 42 सदस्य हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी: मंत्रिमंडल विस्तार उपचुनाव व संगठन में फेरबदल की चुनौती

अरुण जेटली गंभीर हालत की वजह से रोका गया विस्तार-

वहीं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत गंभीर होने की वजह से यूपी में होने वाले मंत्रिमण्डल विस्तार को रोक दिया गया है। रविवार को नए मंत्रियों के नामों का चयन हो चुका था। बताया ये भी जा रहा है कि नए मंत्रियों के कुछ नामों पर सहमति नहीं हुई है। फिलहाल इस विस्तार को अभी रोक दिया गया है और अब महीने की दूसरी तारीख तय करके मंत्रिमण्डल का विस्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: अरुण जेटली का हाल जानने AIIMS पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

इस मंत्रिमण्डल को लेकर पूरी तैयारियां हो चुकी थीं और सोमवार को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होना था। शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों की सूची को राजभवन में भेजा जा चुका था। शपथ ग्रहण समारोह को राज्यपाल के दिल्ली जाने से पहले किया जाना तय किया गया था। वहीं इस मंत्रिमण्डल में तीन से चार मंत्री राज्यमंत्री से कैबीनेट मंत्री के तौर पर प्रमोट किये जाने वाले थे।

यह भी पढ़ें: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत बेहद नाजुक, नहीं हो रहा कोई सुधार

बता दें कि पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत बेहद ही नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने उनको ECMO यानी एक्स्ट्रा कॉरपोरल मेंब्रन ऑक्सिजनेशन और IABP यानी इंट्रा-इरॉटिक बैलून पंप पर रखा हुआ है। जेटली दिल्ली के अस्पताल AIIMS में भर्ती हैं। अरुण जेटली वहां 9 अगस्त से अपनी खराब सेहत की वजह से भर्ती हैं।

Shreya

Shreya

Next Story