×

राजस्थान: मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, वित्त-गृह CM के पास, PWD पायलट को

राजस्थान में आखिरकार अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के विभागों की घोषणा हो गई है। बता दें, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गृह और वित्त मंत्रालय अपने पास रखा है।

Manali Rastogi
Published on: 27 Dec 2018 5:53 AM GMT
राजस्थान: मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, वित्त-गृह CM के पास, PWD पायलट को
X
राजस्थान: मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, वित्त-गृह CM के पास, PWD पायलट को

जयपुर: राजस्थान में आखिरकार अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के विभागों की घोषणा हो गई है। बता दें, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गृह और वित्त मंत्रालय अपने पास रखा है। यह दोनों ही अहम मंत्रालय हैं। 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद से ही इस मामले को लेकर जोरो से चर्चा हो रही थी कि कौन से मंत्री के पास कौन सा विभाग जाएगा।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक: सियासी संकट जारी, बीजेपी कर सकती है सरकार बनाने का दावा!

हालांकि, अब इससे पर्दा उठ गया है। आपको बता दें कि विभागों के बंटवारे के दौरान सीएम गहलोत ने काफी सावधानी बरती है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी उपमुख्यमंत्री के रूप में अपना पद संभाल लिया है।

यह भी पढ़ें: तीन दिवसीय दौरे पर आज भारत आ रहे हैं भूटान के PM लोताय शेरिंग

जहां मुख्यमंत्री गहलोत के पास वित्त और गृह मंत्रालय समेत 9 मंत्रालय हैं तो वहीं सचिन पायलट को लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण विकास मंत्रालय और विज्ञान-तकनीकी समेत कुल 5 मंत्रालय सौंपे गए हैं।

यह भी पढ़ें: BJP सरकार के 1 साल पूरे होने पर आज हिमाचल जाएंगे पीएम मोदी, CM जयराम देंगे ये भेंट

वहीं, उर्जा विभाग और भू-जल विभाग समेत 4 विभाग बुलाकी दास कल्ला को सौंपे गए हैं। संसदीय कार्य मंत्रालय जैसे विभागों की बता करें तो शांति कुमार धारीवाल को इसका जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा उन्हें 3 विभाग और दिए गए हैं।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story