×

ट्विटर पर BJP बनी दुनिया की सबसे बड़ी पॉलिटिकल पार्टी, फॉलोअर्स हुये इतने मिलियन

लोकसभा चुनावों के प्रचार के बीच हाईटेक हुई भारतीय जनता पार्टी ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। ट्विटर पर भारतीय जनता पार्टी के फॉलोअर्स की संख्‍या 11 मिलियन (1.1 करोड़) के पार हो गई है।

Anoop Ojha
Published on: 11 May 2019 7:12 AM GMT
ट्विटर पर BJP बनी दुनिया की सबसे बड़ी पॉलिटिकल पार्टी, फॉलोअर्स हुये इतने मिलियन
X
फ़ाइल फोटो

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के प्रचार के बीच हाईटेक हुई भारतीय जनता पार्टी ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। ट्विटर पर भारतीय जनता पार्टी के फॉलोअर्स की संख्‍या 11 मिलियन (1.1 करोड़) के पार हो गई है। उसके बाद पार्टी की ओर से शुक्रवार की रात को ही ट्वीट करके इस उपलब्धि को हासिल करने पर लोगों को शुक्रिया कहा गया। BJP ने ट्वीट किया कि “BJP ने ट्विटर पर 11 मिलियन (1.1 करोड़) फॉलोअर्स का मील का पत्थर पार कर लिया है। आपके समर्थन के लिए शुक्रिया।”

यह भी पढ़ें .......जानिए घातक अपाचे हेलिकॉप्‍टर की 10 खास बातें, लादेन को मारने में थी बड़ी भूमिका

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के तौर पर उभरी थी। पार्टी दावा करती है कि दुनिया भर में उसके 11 करोड़ से ज्यादा कार्यकर्ता हैं। ऐसे में अब पार्टी का ट्विटर पर भी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के तौर पर सामने आना बड़ी बात है। वहीं, देश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के ट्विटर पर फॉलोअर्स के मामले में BJP से आधे आंकड़ों पर हैं। कांग्रेस के 5.1 मिलियन (51 लाख+) फॉलोअर्स हैं।

यह भी पढ़ें .......ईरान से ‘खतरे’ के बीच अमेरिका पश्चिम एशिया में भेज रहा पैट्रियाट मिसाइल और युद्धपोत

पड़ोसी देश पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी PTI (पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़) की बात करें तो इसके BJP से आधे से भी कम फॉलोअर्स हैं। PTI के ट्विटर पर 4.2 मिलियन (42 लाख+) फॉलोअर्स हैं। वहीं, पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के तो सिर्फ 1 लाख 88 हजार फॉलोअसर्स हैं। अगर अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी की बात करें तो उसके 1.6 मिलियन (16 लाख+) और रिपब्लिकन पार्टी के 1.9 मिलियन (करीब 20 लाख) फॉलोअर्स हैं।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story