×

यूपी बजट सत्र: विपक्ष का जोरदार हंगामा, राज्यपाल ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

अपने अभिभाषण के दौरान उन्होंने प्रदेश के योगी सरकार की कोरोना संकट के दौरान उपलब्धियों को गिनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अयोध्या में रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण का शिलान्यास हुआ है।

Roshni Khan
Published on: 18 Feb 2021 6:45 AM GMT
यूपी बजट सत्र: विपक्ष का जोरदार हंगामा, राज्यपाल ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
X
यूपी बजट सत्र: विपक्ष का जोरदार हंगामा, राज्यपाल ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां Photo By Ashutosh Tripathi (newstrack.com)  

लखनऊ: यूपी विधानसभा का बजट सत्र आज विपक्ष के भारी शोर-शराबे और हंगामें के बीच शुरू हुआ। शोर-शराबे और हंगामे के बीच राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने विधानमंडल के दोनो सदनों के अधिवेशन को एक साथ सम्बोधित किया।

ये भी पढ़ें:UP B.Ed JEE 2021 आवेदन शुरू: उम्मीदवार जल्द करें अप्लाई, देखें यहां पूरी डिटेल्स

अयोध्या में रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण का शिलान्यास हुआ है

अपने अभिभाषण के दौरान उन्होंने प्रदेश के योगी सरकार की कोरोना संकट के दौरान उपलब्धियों को गिनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अयोध्या में रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण का शिलान्यास हुआ है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में तीन दिवसीय और वाराणसी में देवदीपावली कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सबका साथ सबका विकास के तहत काम कर रही है। अवस्थापना और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में हमारी सरकार ने बडी सफलता हासिल की है।

lko-sp lko-sp Photo By Ashutosh Tripathi (newstrack.com)

राज्यपाल ने प्रदेश में बन रहे एक्सप्रेस वेज का जिक्र किया

राज्यपाल ने प्रदेश में बन रहे एक्सप्रेस वेज का जिक्र किया। इसके अलावा डिफेंस कोरीडोर की सराहना की। उन्होंने जेवर अन्र्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा एवं कुशीनगर हवाई अड्डे को सरकार की बड़ी सफलता बताते हुए रोजगार के क्षेत्र में यह प्रदेश आगे बढ़ रहा हैं। सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों के कारण 27 लाख रोजगारों का सृजन किया गया है। जिसके कारण प्रदेश आत्मनिर्भर हो रहा है। प्रदेश सरकार की पारदर्शी नीति के कारण निर्यात के क्षेत्र में भी बड़ी सफलता मिली है।

प्रदेश में बन रहे एक्सप्रेस वेज का जिक्र किया

उन्होंने कहा कि उर्जा के क्षेत्र में पारेशण की व्यवस्था को बेहतरीन बनाया गया है जिसके कारण गांवों तक बिजली पहुंची है। सौर उर्जा नीति के कारण सौर उर्जा में भी प्रदेश सरकार ने उत्पादन बढाने का काम किया है।राज्यपाल ने कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि अब तक एक हजार करोड की सम्पत्ति ध्वस्तीकरण तथा भूमफियाओं से अवैध जमीन वापस ली गयी है। माफियाओं ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। इसके अलावा साइबर थानों की स्थापना की गयी है। पुलिस बल में भर्तियों का काम चल रहा है।

महिलाओं की भर्ती की गयी है

lko-congress lko-congress Photo By Ashutosh Tripathi (newstrack.com)

महिलाओं की भर्ती की गयी है। पुलिस अग्निशमन के लिए आवास सुविधा उपलब्ध कराई गयी है। राज्यपाल ने कहा कि केन्द्र सरकार की किसानों के लिए बनाई गई नीतियों के तहत अब तक 240 लाख किसानों को 27124 करोड़ की धनराशि उनके खातों में हस्तानितरित की गयी है। किसानों के लिए मण्डीशुल्क खत्म होने से बड़ी राहत मिलीहै। प्रदेश में गेहूं की खरीद की गयी है। उन्होंने कहा कि कोविड काल के दौरान भी कोई चीनी मिल बंद नहीं की गयी। न तो कोई कोरोना से पीड़ित हुआ। आनन्दी बेन पटेल ने कहा कि गोवंश के क्षेत्र में प्रदेश सरकार का बड़ा योगदान रहा है। पांच लाख से अधिक गोवंशों का संरक्षण किया गया है।

गंगा की निर्मलता के लिए मेरी सरकार प्रतिबंध है

अपने 50 मिनट के उद्बोधन में आनन्दी बेन पटेल ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत 30 हजार गांवो को पेयजल योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। गंगा की निर्मलता के लिए मेरी सरकार प्रतिबंध है। जिसके तहत 44 योजनाएं संचालित हैं। उन्होंने प्रयागराज और वाराणसी की मेट्रों योजना की डीपीआर स्वीकृति हो चुकी है। इसके अलावा 10 स्मार्ट शहरों के चयन के बाद उन पर काम षुरू हो गया है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 40 हजार आवासों का निर्माण किया जा रहा है।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश सरकार ने कई उपलब्धियां हासिल की है

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश सरकार ने कई उपलब्धियां हासिल की है। प्रत्येक जनपद में आयोजित स्वास्थ्य में मेलों में 26 लाख रोगियों का इलाज किया गया। यूनानी और आर्युवेदिक चिकित्सा के लिए कई काम किए गए हैं।

lko-bsp lko-bsp Photo By Ashutosh Tripathi (newstrack.com)

ये भी पढ़ें:भूटान में तख्तापलट: साजिशकर्ता थे जज और सैन्य अधिकारी, सबको लिया हिरासत में

इसके अलावा बेटियों के लिए अनगित योजनाएं हमारी सरकार चला रही है। इसके अलावा राज्यपाल ने उच्च शिक्षा माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में कोरोना काल के दौरान किए गए कार्यो के साथ ही अन्य उपलब्धियों को गिनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि नई पर्यटन नीति से आध्यामिक क्षेत्र के परिपथों में आने वाले पर्यटकों के लिए कई सुविधाएं दिए जाने से पर्यटकों की संख्या में वृद्वि हुई है। हमारी सरकार ने परम्पराओं और पौरोणिकता को बनाए रखने के लिए कई योजनाओं निर्माण किया है।

रिपोर्ट- श्रीधर अग्निहोत्री

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story