×

UP चुनाव: 5th फेज में 11 जिलों की 51 सीटों पर वोटिंग खत्म, 57.36% मतदान

यूपी विधानसभा चुनाव- 2017 के पांचवे चरण का मतदान सोमवार (27 फरवरी) को सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चला। पांचवे चरण में 11 जिलों की 52 सीटों में से 51 सीटों पर वोटिंग हुई।

tiwarishalini
Published on: 27 Feb 2017 2:36 AM GMT
UP चुनाव: 5th फेज में 11 जिलों की 51 सीटों पर वोटिंग खत्म, 57.36% मतदान
X
LIVE: UP विधानसभा चुनाव 2017 के 5th फेज में 11 जिलों की 51 सीटों के लिए वोटिंग जारी

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव- 2017 के पांचवे चरण का मतदान सोमवार (27 फरवरी) को सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चला। पांचवे चरण में 11 जिलों की 52 सीटों में से 51 सीटों पर वोटिंग हुई।अखिलेश सरकार की कैबिनेट के गायत्री प्रसाद प्रजापति, पवन पांडे जैसे 9 मंत्रियों की किस्मत भी दांव पर है। पांचवे चरण में 607 कैंडिडेट्स चुनावी मैदान में थे।

बता दें, अंबेडकरनगर की आलापुर सीट पर सपा कैंडिडेट चंद्रशेखर कनौजिया के निधन के बार यहां चुनाव टाल दिया गया यहां 9 मार्च को वोट पड़ेंगे। पिछली बार पांचवे चरण में 57.09 फीसदी वोट पड़े थे। पांचवे चरण के मतदान ख़त्म होने पर यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश ने बताया कि मतदान लगभग शांतिपूर्ण रहा।

अम्बेडकरनगर में सबसे अधिक मतदान

पांचवे चरण को लेकर चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस की। कहा, शाम 5 बजे तक 57.36 फीसदी वोटिंग हुई। अभी ये आंकड़ा बढ़ेगा। 64.68 फीसदी वोटिंग के साथ अम्बेडकरनगर पहले स्थान पर रहा। सबसे कम मतदान सिद्धार्थनगर में 51.82 फीसदी रहा। साल 2012 के मुकाबले इस बार 70 लाख से ज्यादा लोगों ने इस बार मतदान किया।

ये भी दी जानकारी

उपचुनाव आयुक्त ने पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों को धन्यवाद दिया। उपचुनाव आयुक्त ने बताया कि 6.2 करोड़ कीमत की 2.20 लाख लीटर अवैध शराब जब्त की गई। साथ ही 4.2 करोड़ की नकद राशि भी जब्त की गई। इसके अलावा 47.7 लाख रुपए के नशीले पदार्थ पकड़े गए। 53.36 लाख के गहने भी धरे गए। उन्होंने 56 पेड न्यूज़ की जानकारी भी दी।

71.64 लाख मतदाताओं की संख्या बढ़ी

इसके अलावा मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि अभी भी लाइन में खड़े लोग वोट डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 71.64 लाख मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। अमेठी के परसौली में मतदान का बहिष्कार किया गया। वहां एक भी वोट नहीं डाला गया। इसके अलावा लंभुआ में सपा प्रत्याशी संतोष पांडेय और उनके पड़ोसी के बीच झगड़ा हुआ। इसके अलावा छिटपुट घटनाओं के अलावा मतदान शांतिपूर्ण रहा।

मतदान प्रतिशत

-सुबह 09 बजे तक 10.77% मतदान

-सुबह 11 बजे तक 27 % मतदान

-दोपहर 01 बजे तक 38.12% मतदान

-दोपहर 03 बजे तक 49.19% मतदान

-शाम 05 बजे तक 57.36% मतदान

यह भी पढ़ें ... UP ELECTION: पांचवें चरण में BSP के 45% तो BJP के 41% कैंडिडेट्स पर दर्ज हैं क्रिमिनल केस

इन 11 जिलों में हो रही वोटिंग

अम्बेडकरनगर

अमेठी

बहराइच

बलरामपुर

बस्ती

फैजाबाद

गोंडा

संत कबीरनगर

श्रावस्ती

सिद्धार्थनगर

सुल्तानपुर



सबसे ज्यादा वोटर मेंहदावल में

-सबसे ज्यादा वोटर मेंहदावल में मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 4,38,106 मतदाता हैं।

-सबसे कम 3,04,934 वोटर अंबेडकरनगर की टांडा सीट पर हैं।

किस पार्टी के कितने कैंडिडेट्स

पार्टी कैंडिडेट्स

बसपा 51

बीजेपी 50

सपा 43

कांग्रेस 14

रालोद 31

अन्य 418

कैंडिडेट्स की औसत संपत्ति

पार्टी संपत्ति (करोड़ रुपए)

बसपा 4.16

बीजेपी 4.64

सपा 3.48

कांग्रेस 4.40

रालोद 2.20

कितने दागी कैंडिडेट्स

पार्टी दागी कैंडिडेट्स

बसपा 21

बीजेपी 23

सपा 17

कांग्रेस 03

रालोद 08

अन्य 45

महिला कैंडिडेट्स

टोटल महिला प्रत्याशी- 40

बसपा- 02

बीजेपी- 05

सपा- 02

कांग्रेस- 02

रालोद- 02

वोटर्स का आंकड़ा

टोटल वोटर्स- 1.84 करोड़

पुरुष वोटर्स- 99.50 लाख

महिला वोटर्स- 85 लाख

थर्ड जेंडर- 946

मतदान केंद्र- 12,555

मतदेय स्थल- 18,222

संवेदनशील मतदान स्थल- 1619

संवेदनशील मतदेय स्थल- 2351

मत्दान मैन लगे कर्मी- 92,152

कुल लगने वाली ईवीएम- 22,376

रानी बनाम रानी मुकाबला

-पांचवें चरण में अमेठी सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

-समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन के बावजूद अमेठी और गौरीगंज की सीट पर दोनों पार्टियों के उम्मीदवार आमने-सामने हैं।

-यहां सबसे दिलचस्प मुकाबला अमेठी सीट पर हो रहा है।

-जहां रेप के आरोप में फंसे सपा सरकार के मंत्री गायत्री प्रजापति का मुकाबला कांग्रेस नेता संजय सिंह की दोनों पत्नियों गरिमा सिंह और अमिता सिंह से है।

-गरिमा सिंह को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है तो अमिता सिंह कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं।

दिग्गजों की साख भी दांव पर

पांचवें चरण में विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर, बांसी सीट से बीजेपी एमएलए जय प्रताप सिंह, अखिलेश सरकर से बर्खास्त मंत्री राजकिशोर सिंह औरयोगेश प्रताप सिंह, पीस पार्टी के मुखिया डॉ.अयूब, बसपा सरकार में मंत्री रहे लालजी वर्मा, बीजेपी एमपी ब्रजभूषण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण सिंह और यूपी के कृषि मंत्री पंडित सिंह के भतीजे सूरज सिंह के भाग्य का फैसला होगा।

यह भी पढ़ें ... UP में पांचवे चरण की वोटिंग कल, 51 सीटों पर 168 करोड़पति, 117 दागी कैंडिडेट्स

पांच सीटों में वीवीपैट की सुविधा

निर्वाचन आयोग ने बहराइच, गोंडा, बस्ती सदर, खलीलाबाद (संत कबीर नगर) और अयोध्या (फैजाबाद) विधानसभा क्षेत्रों में 3,901 वीवीपैट (वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीनों की व्यवस्था की है। वीवीपैट मशीनों के जरिये इन विधानसभा क्षेत्रों के पोलिंग बूथों पर वोटर देख सकेंगे कि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में उन्होंने जिस प्रत्याशी के नाम के आगे लगा बटन दबाया है, उनका वोट उसी प्रत्याशी को मिला है।

अमेठी में सबसे ज्यादा प्रत्याशी

अमेठी सीट पर सर्वाधिक 24 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सबसे कम प्रत्याशी सिद्धार्थनगर की कपिलवस्तु और इटवा सीटों पर हैं। इन दोनों सीटों पर छह-छह उम्मीदवार हैं। अमेठी सीट पर सर्वाधिक 24 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सबसे कम प्रत्याशी सिद्धार्थनगर की कपिलवस्तु और इटवा सीटों पर हैं। इन दोनों सीटों पर छह-छह उम्मीदवार हैं।

आगे की स्लाइड्स में देखिए गायत्री प्रजापति ने डाला वोट ...

गायत्री प्रसाद प्रजापति ने डाला वोट

अमेठी से सपा कैंडिडेट्स गायत्री प्रसाद प्रजापति ने वोट डालने के बाद कहा कि मैं एक बार फिर बड़े मार्जिन के साथ चुनाव जीत रहा हूं और अखिलेश जी फिर से यूपी की पावर में आएंगे।

अगली स्लाइड में देखिए अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी अमिता सिंह ने अपने पत्नी संजय सिंह के साथ वोट डाला

कांग्रेस की तरफ से संजय सिंह की दूसरी पत्नी अमिता सिंह को टिकट दिया गया है। अमेठी में गरिमा सिंह का मुकाबला सपा के मौजूदा विधायक गायत्री प्रसाद प्रजापति से है। अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी अमिता सिंह ने अपने पति सांसद संजय सिंह के साथ वोट डाला।

वोट डालने के बाद अमिता ने कहा कि वह यह चुनाव जीत रही हैं। यह लड़ाई विचारधाराओं की है। अमेठी के लोग विकास के लिए वोट दे रहे हैं। अमेठी की जनता जागरूक है। बीजेपी यहां तमाशा कर रही है। उन्होंने कहा कि यह महल नहीं, मुद्दों की लड़ाई है।

अगली स्लाइड में देखिए अयोध्या से बीजेपी एमपी विनय कटियार ने भी डाला वोट

अयोध्या से बीजेपी एमपी विनय कटियार ने भी वोट डाला। उन्होंने कहा कि यहां विकास, रोजगार, शिक्षा सब दी गई है लेकिन राम मंदिर के बिना सब बेकार है राम मंदिर बनकर रहेगा।

अगली स्लाइड में देखिए हनुमान गढ़ी के महंत ज्ञानदास ने भी अयोध्या में किया पाने मताधिकार का प्रयोग ...

आगे की स्लाइड में जानें संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह ने क्या कहा …

बीजेपी की तरफ से संजय सिंह की दूसरी पत्नी अमिता सिंह को टिकट दिया गया है। गरिमा सिंह ने मंदिर पहुंचकर पूजा की और मतदान करने निकलीं। मतदान करने जाते वक्त उन्होंने कहा कि आज का दिन अहम है। फैसला जनता के हाथों में है, जनता निर्णय करेगी। गरिमा सिंह के साथ उनकी बेटियां और बेटे-बहू भी वोट डालने गए।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story