×

CM Yogi बोले- पहली बार देश की आस्था को सम्मान मिला, अयोध्या में पहले हर साल 2 लाख श्रद्धालु आते थे अब 15 करोड़ से ज्यादा आते हैं

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2016-17 में जब राज्य में बीजेपी की सरकार नहीं थी। तब अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सिर्फ 2 लाख 35 हजार थी और 2024 में ये संख्या 14 से 15 करोड़ से भी ज्यादा श्रद्धालुओं की है।

Sakshi Singh
Written By Sakshi Singh
Published on: 17 Feb 2025 2:28 PM IST
CM Yogi बोले- पहली बार देश की आस्था को सम्मान मिला, अयोध्या में पहले हर साल 2 लाख श्रद्धालु आते थे अब 15 करोड़ से ज्यादा आते हैं
X

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को यानी आज लखनऊ में युवा उद्यमियों से संवाद हेतु आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हें। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवा उद्यमियों के साथ संवाद में कहा कि महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन बन चुका है।

सीएम ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से हम भारत की आस्था को दुनिया के सामने रखकर अपनी ताकत का एहसास करा रहे हैं। देश की आस्था को सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पहली बार देश की आस्था को सम्मान मिला। 500 साल का इंतजार खत्म हुआ और अब हम भगवान राम की पूजा करने के लिए अयोध्या जा सकते हैं। 2016-17 में जब राज्य में बीजेपी की सरकार नहीं थी, तब अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सिर्फ 2 लाख 35 हजार थी और 2024 में ये संख्या 14 से 15 करोड़ से भी ज्यादा श्रद्धालुओं की है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के संवाद का X पर पोस्ट





Sakshi Singh

Sakshi Singh

Senior Content Writer

मेरा नाम साक्षी सिंह है। मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने बैचलर और मास्टर दोनों ही जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन विषय से किया है। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण (प्रिंट) से किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में प्रयागराज में फील्ड रिपोर्टर रही। इसके बाद मैंने अमृत विचार, राजस्थान पत्रिका और नवभारत डिजिटल में लगभग 18 महीने बतौर कंटेट राइटर काम किया। इस संस्थान में नेशनल और इंटरनेशनल की रियल टाइम की खबरें लिखती रही। इसके साथ ही इस संस्थान में मैंने यहां शिफ्ट इचार्ज के तौर पर टीम भी लीड किया है। इस क्षेत्र में काम करते हुए लगभग साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो गए हैं। मेरी रुचि और पकड़ लगभग सभी विषयों पर है। लेकिन इंडियन पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में विशेष दिलचस्पी है।

Next Story