×

यूपी कांग्रेस का महिलाओं पर दांव, पहले टिकट देने में रही है फिसड्डी, जानिए-2017 में किस पार्टी ने कितनी महिलाओं को बनाया प्रत्याशी

UP Election 2022 : प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए 40 फीसदी सीट रिजर्व कर दूसरे दलों पर भी ऐसा करने का दवाब बढ़ा दिया है।

Rahul Singh Rajpoot
Report Rahul Singh RajpootPublished By Shraddha
Published on: 20 Oct 2021 9:36 AM GMT
Priyanka Gandhi
X

 प्रियंका गांधी (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के मास्टरस्ट्रोक से यूपी में नई सियासत व नई बहस की शुरूआत हो गई है। प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए 40 फीसदी सीट रिजर्व (reserve seat women) कर दूसरे दलों पर भी ऐसा करने का दवाब बढ़ा दिया है। क्योंकि अगर आधी आबादी का वोट चाहिए तो उनकी भागीदारी बढ़ानी ही होगी। इसकी शुरुआत यूपी में हाशिए पर चल रही कांग्रेस पार्टी (Congress Party) की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने करके ट्रपं कार्ड चला है।

अब आपको यहां यह भी जानना जरुरी है कि 2022 के पहले यानी 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कितनी महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया। साथ ही दूसरे दलों ने कितनी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की। उसमें से कितनी जीतकर विधानसभा पहुंचीं थीं, हालांकि इसमें अब तक कांग्रेस का रिकॉर्ड खराब रहा है। वह 2017 में तीसरे नंबर पर थी?

2017 विधानसभा चुनाव का रिजल्ट

2014 में उत्तर प्रदेश की जनता पर बीजेपी का खुमार इस कदर हावी हुआ था कि 2017 में सारे राजनीतिक पंडितों का गणित फेल हो गया। बीजेपी की जबरदस्त आंधी में दूसरे दल उड़ गए। बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 324 सीटें हासिल की हैं। इनमें से बीजेपी ने अकेले दम पर 311 सीटें जीती हैं, अपना दल (सोनेलाल) ने 9 सीटें जीती हैं, जबकि भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी को 4 सीटें हासिल हुई हैं। यूपी में बीजेपी का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। जनता ने न सिर्फ अखिलेश के 'काम बोलता है' को नकार दिया, बल्कि यूपी के 'लड़कों' अखिलेश-राहुल के 'यूपी को यह साथ पसंद है' के नारे को भी खारिज कर दिया है। कुल 403 सीटों में से 324 पर बीजेपी गठबंधन, 54 पर एसपी-कांग्रेस गठबंधन, 19 पर बीएसपी और 6 सीटें अन्य के खाते में गई हैं।

2017 में महिलाओं को मिला टिकट

विधानसभा चुनाव 2017 में महिलाओं के टिकट (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

विधानसभा चुनाव 2017 में महिलाओं के टिकट पर गौर करेंगे तो कांग्रेस इसमें फिसड्डी रही है। कांग्रेस से आगे बीजेपी थी। भारतीय जनता पार्टी ने कुल 46 महिलाओं को टिकट दिया था, जो कि 12 प्रतिशत है। महिलाओं को टिकट देने के मामले में दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी थी। जिसने 2017 में विधानसभा चुनाव में 34 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया था, जो कुल 11 प्रतिशत था। कांग्रेस तीसरे नंबर पर थी, जिसने कुल 12 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया था । जबकि वह 100 से ज्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे । इस लिहाज से ये सिर्फ 10 प्रतिशत है। बहुजन समाज पार्टी की बात करें तो मायावती ने 21 महिला प्रत्याशी उतारे थे। जिसमें उनकी हिस्सेदारी सिर्फ 5 प्रतिशत थी।

2017- किस पार्टी ने कितने महिला उम्मीदवार उतारे

बीजेपी– 46 (12 फीसदी)

सपा– 34 (11 फीसदी)

कांग्रेस– 12 (10 फीसदी)

बसपा– 21 (5 फीसदी)

आरएलडी– 27 (10 फीसदी)

अपना दल– 2 (18 फीसदी)

2017 में कुल 41 महिला विधायक बनीं

प्रियंका गांधी के मास्टरस्ट्रोक से यूपी में नई सियासत की शुरूआत हो गई (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

2017 में विधानसभा चुनवा में कुल 41 महिलाएं विधायक बनीं। इसमें बीजेपी की 35, कांग्रेस की 2, बसपा की 2, सपा की एक और अपना दल की एक महिला विधायक थीं।

यूपी में कितने वोटर (2017 के चुनाव के आंकड़े)


वहीं यूपी में मतदाताओं के संख्या की बात करें तो कुल वोटर – 14.61 करोड़ हैं। इसमें पुरुष वोटर 7.90 करोड़ और महिला वोटर 6.70 करोड़ हैं।

2017 में पार्टियों का वोट प्रतिशत

बीजेपी- 40.6 फीसदी

बीएसपी- 22.3 फीसदी

सपा- 21.7 फीसदी

कांग्रेस- 06 फीसदी

आरएलडी- 2.1 फीसदी

अपना दल एस-0.9 फीसदी

निषाद पार्टी- 0.6 फीसदी

सुभासपा-0.4 फीसदी

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shraddha

Shraddha

Next Story