×

UP News: डॉ संजय निषाद ने कहा- भाजपा निषादों को दलित वर्ग के आरक्षण कोटे में करे शामिल

UP News: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने प्रेसवाता के दौरान बताया कि भाजपा के साथ हमारा मुद्दों के आधार पर समझौता हुआ है। इसका परिणाम रहा कि 2019 के लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत हासिल किया।

Ashvini Mishra
Written By Ashvini MishraPublished By Pallavi Srivastava
Published on: 20 July 2021 1:17 AM GMT
Dr. Sanjay Nishad
X

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद (फोटो- सोशल मीडिया)

UP News: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी अब तेज हो गयी है। सभी पार्टियां अपने कार्यकर्ताओं से संपर्क साधकर रणनीति बनाने में जुटे हैं। अपनी तैयारियों में छोटी पार्टियां अपने वोटांे को एकजुट करने में लगे हुए हैं। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद अपने जाति के वोटरों को एकजुट करने के लिये चन्दौली प्रवास पर है।

बता दें कि उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2020 की तैयारियां सभी पार्टी अपने स्तर पर रणनीती बनाकर कर रही है। वहीं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने प्रेसवाता के दौरान बताया कि भाजपा के साथ हमारा मुद्दों के आधार पर समझौता हुआ है। इसका परिणाम रहा कि 2019 के लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत हासिल किया। उत्तर प्रदेश की 160 विधानसभा सीटों पर हमारे वोटर निर्णायक भूमिका में है।

निषाद ने सभी पार्टियों पर साधा निशाना pic(social media)

आरक्षण कोटे में करे शामिल

भाजपा से हमारा समझौता है कि निषादों को पिछड़ा वर्ग के आरक्षण से अलग कर दलित वर्ग के आरक्षण कोटे में शामिल करे। जिसे पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने स्वीकार भी किया है, लेकिन देर करने के कारण वोटरों के आक्रोश का खामियाजा पंचायत चुनाव में भाजपा को चौथे नम्बर पर ला दिया। अगर समय रहते हुए भाजपा हमारे मुद्दों को नहीं हल करती है तो आने वाले विधानसभा चुनाव में भी इसका असर पड़ सकता है।

जनता को बनाएंगे पॉलिटिकल पार्टनर

2018 के लोक सभा के उप चुनाव में गोरखपुर के योगी के सीट से सपा-बसपा के साथ चुनाव लड़ा था और भाजपा को हार मिली थी। फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में हमारा भाजपा से गठबंधन हो गया और भाजपा लोकसभा में सपा बसपा के गठबंधन के बावजूद भी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल किया।

भाजपा सहित सभी पार्टियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अभी तक पार्टियां पॉलिटिकल पार्टनर रख कर कार्य करती है। मैं जनता को ही पॉलिटिकल पार्टनर बनाना चाहता हूं, जबकि कांग्रेस के जमाने मे पॉलिटिकल पार्टनर विदेशी, सपा में अमर सिंह, बसपा में सतीश मिश्रा तथैव भाजपा के शासन सत्ता में अम्बानी और अडानी हैं।

तीखा प्रहार

सपा, बसपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सपा अपनी राजनीतिक जमीन खो चुकी है। जबकि बसपा समाप्त होने के कगार पर है। मायावती ब्राह्मणों को अपने पाले में लाने के लिए प्रयास में जुटी है लेकिन ब्राह्मण सदा से नेतृत्व कर्ता, बुद्धि, विवेक में महारत हासिल कर अगुआ रहा है, उनके पीछे जाने वाला नहीं है। तीसरी मोर्चे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ओबीसी को हैदराबाद में जाकर अपनी रोटी सेकना चाहिए। ओमप्रकाश राजभर अभी जीतने लायक नहीं है।

अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करें। भाजपा के सहयोग से 9 सीटों में से चार सीट पर जीते थे। चेतावनी के लहजे में भाजपा को मैसेज देते हुए कहा कि अगर डॉक्टर संजय निषाद को 2022 के विधान सभा चुनाव में उप मुख्यमंत्री का चेहरा बनाते है तो भाजपा प्रचंड बहुमत से आएगी।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story