×

UP Politics: प्रियंका का यूपी दौरा जल्द, मिशन 2022 को धार देने की तैयारी

UP Politics: उत्तर प्रदेश में कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Divyanshu Rao
Published on: 1 Aug 2021 8:18 AM GMT (Updated on: 1 Aug 2021 10:40 AM GMT)
UP Politics: प्रियंका का यूपी दौरा जल्द, मिशन 2022 को धार देने की तैयारी
X

UP Politics: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव (Assembly Election) होने वाले हैं। जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस (Congress) की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए व्यापक दौरा करते दिखेंगी। मिली जानकारी के मुताबित प्रियंका गांधी जल्द ही उत्तर प्रदेश समेत जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव है उन राज्यों का दौरा करेंगी। जानकारी के मुताबित कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी (फाइल फोटो:न्यूज़ट्रैक)

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी 10 अगस्त से यूपी दौरे की शुरूआत करेंगी। कांग्रेस 5 अगस्त से 10 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में न्याय पंचायत अध्यक्षों , वार्ड और ग्राम पंचायत अध्यक्षों की ट्रैनिंग के लिए कैंप का आयोजन करेगी। कांग्रेस 675 ट्रैनिंग कैंपों का आयोजन करेगी।

कांग्रेस करेगी ट्रैनिंग कैंपों का आयोजन

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के इस ट्रैनिंग कैंपों में कांग्रेस का इतिहास, विचारधारा, उपलब्धियां, चुनावी रणनीति, सोशल मीडिया के बेहतर इस्तेमाल बीजेपी को अलग-अलग मुद्दों पर घेरने, योगी सरकार की नाकामी, कोरोना के कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार जैसें मुद्दों पर ट्रैनिंग देगी। इस ट्रैनिंग कैंपों के माध्यम से कांग्रेस अपने संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट भी तैयार करेगी।

2022 विधानसभा चुनाव में महिला उम्मीदवारों को खास प्राथमिकता

जानकारी के मुताबित कांग्रेस पार्टी के पास चुनाव लड़ने के लिए 1200 से अधिक प्रत्याशियों के आवेदन आ चुके हैं। वहीं एक एक दो दिनों के भीतर कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी चुनाव समिति का ऐलान भी कर देगी। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी यूपी के विधानसभी चुनाव 2022 में महिला प्रत्याशियों को खास प्राथमिकता दे सकती हैं, जिसमें युवा महिलाओं को खास महत्व पार्टी में दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करती प्रियंका गांधी (फाइल फोटो:न्यूज़ट्रैक)


कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार चुनने में खास ध्यान रखेगी

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार चुनने में खास ध्यान रखेगी। किन उम्मीदवारों की उनके क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। किस किस प्रत्याशी के यहां बूथ कमेटियां तैयार हैं। कितनी ग्राम सभा बैठकें हुई हैं। जानकारी के मुताबित कांग्रेस पार्टी ने करीब 50 सीटों पर अपने प्रत्याशी तय कर लिए हैं। ये अधिकतर सीटें वो हैं जहां एक ही प्रत्याशी है।

कांग्रेस की नजर जातिय समीकरणों पर भी होगी

जानकारी के मुताबित उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की नजर बाह्मणों, दलितों, ओबीसी में शामिल जातियों पर होगी। निषाद समाज,पाल, कर्मियों और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर कांग्रेस की खास नजर होगी। वहीं प्रियंका गांधी जल्द ही उत्तर प्रदेश में लगातार दौरे पर होंगी। राहुल गांधी भी उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत लगाते दिखाई देंगे। कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी भी रायबरेली का दौरा कर सकती हैं।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story