×

महागठबंधन में उपेंद्र कुशवाहा के आने की खबर से तेजस्वी उत्साहित

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं। बिहार में उन्हें जनाधार वाला नेता माना जाता है। ऐसे में राजद नेता तेजस्वी यादव काफी उत्साहित हैं।

Rishi
Published on: 20 Dec 2018 1:51 PM IST
महागठबंधन में उपेंद्र कुशवाहा के आने की खबर से तेजस्वी उत्साहित
X

नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं। बिहार में उन्हें जनाधार वाला नेता माना जाता है। ऐसे में राजद नेता तेजस्वी यादव काफी उत्साहित हैं।

ये भी देखें : पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा आज यूपीए गठबंधन में शामिल हो सकते हैं

तेजस्वी ने कहा, चीजें शाम तक साफ हो जाएंगी। आपको पता चल जाएगा। हमने पहले भी लोगों को आमंत्रित किया था। यदि उपेंद्र कुशवाहा जी देश के लिए अच्छा चाहते हैं तो हमने उन्हें आमंत्रित किया है। क्षेत्रीय दलों को कुचलने का प्रयास किया गया है। यहां तक कि लोक जनशक्ति पार्टी भी मोदी जी की गुटबंदी से खुश नहीं हैं और यह तथ्यों से साबित होता है।

ये भी देखें : MP वालों बीजेपी हार गई तो क्या हुआ, ‘टाइगर अभी जिंदा है’

कुछ ऐसे हो सकता है सीटों का बंटवारा

रालोसपा को 4-5 सीटें

कांग्रेस को 8-12 सीटें

राजद को 18-20 सीटें

हम को 1-2 सीटें

शरद यादव को 1-2

कांग्रेस के हमले होंगे तीखे

कांग्रेस नेताओं का मानना है कि कुशवाहा के महागठबंधन में आने के बाद उसे बिहार में राजग और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ माहौल बनाने में सहायता मिलेगी। इस समय बिहार में राजग की ही सरकार है।



Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story