×

#RamRahim: योगी की मंत्री बोलीं- साधु संतों के खिलाफ चल रहा षड्यंत्र

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम पर उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद साक्षी महाराज ने क्या कहा, ये उनके निजी विचार हो सकते हैं।

tiwarishalini
Published on: 27 Aug 2017 1:26 PM GMT
#RamRahim: योगी की मंत्री बोलीं- साधु संतों के खिलाफ चल रहा षड्यंत्र
X
#RamRahim: योगी की मंत्री बोलीं- साधु संतों के खिलाफ चल रहा षड्यंत्र

बहराइच : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम पर उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद साक्षी महाराज ने क्या कहा, ये उनके निजी विचार हो सकते हैं। साक्षी महाराज के विचार पार्टी लाइन के नहीं है। लेकिन देश मे साधु संतों के खिलाफ षड्यंत्र चल रहा है। हरियाणा में बवाल मचाने वाले बाबा राम रहीम के समर्थकों पर मुहिम चलाकर कठोर कार्रवाई होगी और हो भी रही है। ये बातें रविवार (26 अगस्त) को श्रावस्ती में मीडिया से बात करते हुए यूपी की योगी सरकार में मंत्री स्वाति सिंह ने कही।

स्वाति सिंह यहां आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह में आई थीं। इस दौरान तेज हवा और बारिश ने सम्मेलन में खलल डाली। अफरा तफरी मच गई। लोग कार्यक्रम से बाहर निकल गए। किसी तरह कार्यक्रम निपटाया गया।

यह भी पढ़ें .... शर्म इन्हें आती नहीं! रेपिस्ट बाबा के समर्थन में रेप के आरोपी साक्षी महाराज

श्रावस्ती के लक्ष्मणनगर में आयोजित पिछड़ा वर्ग प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि स्वाति सिंह ने देश और समाज के विकास में पिछड़ी जातियों के योगदान का बखान किया और कई कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया। स्वाति सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में बीजेपी की सरकार के निर्माण में पिछड़ा समाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

स्वाति सिंह ने कहा कि आगे भी पिछड़ा समाज का साथ बीजेपी के साथ रहेगा। समाज के सभी वर्गों का सम्मान बीजेपी में है। यहां किसी के साथ भेदभाव नहीं होता है। बीजेपी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चलने वाले लोग हैं। प्रदेश सरकार की नजर आपदा से जूझ रहे 24 जिलों पर है। लगातार राहत सामग्री वितरित की जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें .... योगी राज में घनघोर ठंडी बीयर का शुभारंभ करने पहुंचीं मंत्री जी, मुसीबत में फंस गये IPS कपल्स

स्वाति सिंह ने कहा कि श्रावस्ती जिला बाढ़ की आपदा से प्रभावित है। राहत सामग्री वितरण में यहां कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिले में डॉक्टरों की कमी को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।

क्या कहा था साक्षी महाराज ने ?

रेप के आरोप में डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत से दोषी करार दिए जाने के बाद बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने विवादित बयान दिया था। जिसके बाद कई राजनीतिक दलों ने उनके बयान का विरोध भी किया था। बता दें, कि जैसे ही गुरमीत राम रहीम को कोर्ट ने दोषी करार दिया हरियाणा, पंजाब, यूपी, दिल्ली और राजस्थान में डेरा समर्थकों ने जबरदस्त हिंसा और आगजनी की। कई पब्लिक और प्राइवेट संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया।

यह भी पढ़ें .... शर्म इन्हें आती नहीं! रेपिस्ट बाबा के समर्थन में रेप के आरोपी साक्षी महाराज

इन सब के बाद बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज ने विवादित बयान दिया। साक्षी महाराज ने कहा कि कोर्ट करोड़ों भक्तों की नहीं सुन रहा है। कोर्ट ने बाबा के भक्तों के साथ सही नहीं किया है। महाराज इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि एक शिकायतकर्ता के आधार पर कैसे कोई करोड़ो भक्तों को नजर अंदाज कर सकता है। महाराज ने पूरे प्रकरण को भारतीय संस्कृति को बदनाम करने की साजिश बताया।

बीजेपी सांसद ने कोर्ट के निर्णय पर सवाल उठाते हुए कहा था कि एक शिकायतकर्ता सही है या करोड़ों भक्त। सीधे-सादे राम रहीम को बुला लिया, नुकसान के लिए कोर्ट भी जिम्मेदार है।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story