TRENDING TAGS :
Cabinet Minister Swatantra Dev Singh: भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बने कैबिनेट मंत्री, जाने इनके बारे में
UP Cabinet Minister Swatantra Dev Singh: भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का भी बड़ा योगदान माना जा रहा है।
Swatantra Dev Singh
UP Cabinet Minister Swatantra Dev Singh: प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का भी बड़ा योगदान माना जा रहा है। पार्टी के आक्रामक चुनाव प्रचार के दौरान जहां एक और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में लगातार उत्साह का संचार किया, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रैलियां करके जनसमर्थन हासिल करने की मजबूत पृष्ठभूमि भी तैयार की। मिर्जापुर जिले के ओरी गांव में जन्मे स्वतंत्र देव सिंह ने जालौन को अपनी कर्मभूमि बनाया। प्रभावशाली कुर्मी जाति से ताल्लुक रखने वाले स्वतंत्र देव सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मध्य प्रदेश में पार्टी मामलों के प्रभारी के रूप में दमदार उपस्थिति दर्ज कराई थी जिसके कारण भाजपा 29 में से 28 सीटें जीतने में कामयाब हुई थी।
झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से बीएससी करने वाले स्वतंत्र देव सिंह अपने कॉलेज के दिनों में ही विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए थे और बाद में भाजपा में लगातार उनका कद ऊंचा होता गया। वे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2004 से 2017 के बीच उन्हें तीन बार पार्टी का महासचिव और एक बार उपाध्यक्ष भी बनाया गया।
2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी और बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों के रणनीतिकार के रूप में भी उन्होंने प्रमुख भूमिका निभाई थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की भारी जीत के बाद उन्हें योगी सरकार में स्वतंत्र प्रभार के साथ परिवहन राज्यमंत्री बनाया गया था। बुंदेलखंड में भाजपा को मजबूत बनाने में भी उनकी बड़ी भूमिका मानी जाती है। 2019 के जुलाई महीने में उन्हें महेंद्र नाथ पांडे के बाद पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। उन्हें पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है।