×

विकास की गिरफ्तारी पर उठा सियासी बवंडर, इन दिग्गज नेताओं ने खड़े किये सवाल

कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी की खबर आने के बाद से इस पर सियासत भी अब तेज हो गई है।

Newstrack
Published on: 9 July 2020 7:06 AM GMT
विकास की गिरफ्तारी पर उठा सियासी बवंडर, इन दिग्गज नेताओं ने खड़े किये सवाल
X

लखनऊ: कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी की खबर आने के बाद से इस पर सियासत भी अब तेज हो गई है।

जहां एक तरफ बीजेपी के नेता इस पर अपनी सरकार की पीठ थपथपा रहे हैं। वहीं विपक्ष इसको लेकर बीजेपी पर हमला बोल रहा है। आइये जानते हैं विकास दुबे की गिरफ्तारी की खबर आने के बाद से किस नेता ने क्या बयान दिया है।

अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश दुबे ने ट्वीट करते हुए कहा है कि सरकार यह साफ करे कि विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया है या उसने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने इस सवाल के साथ ही मांग की है कि विकास दुबे की सीडीआर सार्वजनिक की जाए।



शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धुल जाएंगे, उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है।”



केके मिश्रा

कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि ''महाकाल में आने से किसी के पाप नहीं धूल जाएंगे।

प्रश्न यह है महाकाल (उज्जैन) तक वह प्रदेश की किस सीमा से घुसा? मंदिर प्रवेश ऑनलाइन है, आधार कार्ड किसका है? क्या इतने कुख्यात आरोपी को एक निहत्था सुरक्षाकर्मी पकड़ सकता है?? आप ट्वीट नहीं कुहासा स्पष्ट कीजिए!''



दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह तो उत्तरप्रदेश पुलिस के एनकाउंटर से बचने के लिए प्रायोजित सरेण्डर लग रहा है। मेरी सूचना है कि मध्यप्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के सौजन्य से यह संभव हुआ है। जय महाकाल।



Newstrack

Newstrack

Next Story